Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
 'रामायण' पर भड़का हिंदू संगठन, वाल्मीकि महाकाव्य से छेड़छाड़ का आरोप, दूसरे भाग से पहले संतों को दिखाएं फिल्म!
फिल्म रामायण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। एक हिंदू संगठन ने मेकर्स पर वाल्मीकि रामायण को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई है। संगठन ने मांग की है कि दूसरे भाग की रिलीज से पहले फिल्म धर्मगुरुओं और संतों को दिखाई जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं से जुड़े पहलुओं पर उनकी राय ली जा सके Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.19संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 3 मिनट

'रामायण' पर बढ़ा विवाद, हिंदू संगठन ने उठाए सवाल, दूसरे भाग की रिलीज से पहले धर्मगुरुओं को दिखाने की मांग!

फिल्म रामायण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। एक हिंदू संगठन ने मेकर्स पर वाल्मीकि रामायण को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई है। संगठन ने मांग की है कि दूसरे भाग की रिलीज से पहले फिल्म धर्मगुरुओं और संतों को दिखाई जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं से जुड़े पहलुओं पर उनकी राय ली जा सके

SA
द्वाराShaikh Almina19 नवंबर 2026 को 10:27 am बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

'रामायण' पर बढ़ा विवाद, हिंदू संगठन ने उठाए सवाल, दूसरे भाग की रिलीज से पहले धर्मगुरुओं को दिखाने की मांग!

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विवादों को लेकर भी सुर्खियों में है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर अब हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। संगठन का आरोप है कि फिल्म में महर्षि वाल्मीकि की मूल रामायण को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इतना ही नहीं, समिति ने फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज से पहले इसे हिंदू धर्मगुरुओं, संतों और रामायण के जानकारों को दिखाने की मांग की है।

रावण के चित्रण पर उठाए सवाल

हिंदू जनजागृति समिति के गोवा समन्वयक मनोज सोलंकी ने फिल्म के कई दृश्यों पर आपत्ति जताई है। संगठन का दावा है कि फिल्म में रावण को एक ऐसे शासक के रूप में दिखाया गया है, जो पीड़ितों की रक्षा करता है और गरीबों को सोने के घर देता है। समिति के मुताबिक, यह चित्रण वाल्मीकि रामायण में वर्णित रावण के चरित्र से मेल नहीं खाता। संगठन ने आरोप लगाया कि फिल्म में रावण का महिमामंडन किया गया है, जबकि भगवान राम और लक्ष्मण को भी उनके पारंपरिक स्वरूप से अलग दिखाया गया है।

सीता और लक्ष्मण के सीन पर भी आपत्ति

समिति को फिल्म में शूर्पणखा प्रसंग को दिखाने के तरीके पर भी ऐतराज है। संगठन ने उस दृश्य पर सवाल उठाए हैं, जिसमें सीता लक्ष्मण को एक महिला का चेहरा बिगाड़ने के अधिकार को लेकर फटकार लगाती हैं। इसके अलावा, राम को खर और दूषण से माफी मांगते हुए दिखाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है।

समिति का आरोप है कि फिल्म में लक्ष्मण को अहंकारी, गुस्सैल और ऋषियों के प्रति व्यंग्यात्मक व्यवहार करने वाला दिखाया गया है। संगठन के मुताबिक, लक्ष्मण का पारंपरिक चरित्र त्याग, विनम्रता और समर्पण का प्रतीक रहा है। सीता के स्वयंवर में रावण की मौजूदगी और उनके अपहरण के दौरान दिखाए गए घटनाक्रम पर भी सवाल उठाए गए हैं।

दूसरे भाग के लिए मेकर्स को चेतावनी

मनोज सोलंकी ने फिल्म निर्माताओं से अपील की है कि वे दूसरे भाग की रिलीज से पहले हिंदू धर्मगुरुओं, संतों और रामायण के विद्वानों के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करें। साथ ही, उन्होंने सेंसर बोर्ड से भी धार्मिक महाकाव्यों पर आधारित फिल्मों की समीक्षा करते समय धर्मग्रंथों के जानकारों से सलाह लेने की मांग की है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म के दूसरे भाग में भी इसी तरह की कथित गलतियां और विकृतियां देखने को मिलीं, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। फिलहाल इस पूरे विवाद पर फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे भाग को लेकर उठ रहे इन सवालों पर निर्माता क्या कदम उठाते हैं।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!
  2. 02'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!
  3. 03दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!
  4. 04'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!
  5. 05सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement