
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अविनाश, ईशा के साथ कुछ ऐसा करते नजर आए कि फैंस इसे प्रपोजल समझ बैठे। वीडियो सामने आते ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

हिना खान हाल ही में लद्दाख ट्रिप पर पहुंचीं, जहां ऊंचाई और बदलते मौसम के बीच उन्हें रोज नाक से खून आने की परेशानी हुई। एक्ट्रेस ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ऐसी जगहों पर ट्रैवल करते समय किन जरूरी चीजों को किट में रखना चाहिए।

90 के दशक में इस टीवी शो का ऐसा जलवा था कि प्रसारण के समय सड़कें तक खाली नजर आती थीं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसे देखने की दीवानगी थी। खास बात यह कि शो ने कई लोगों को हिंदी पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया, लेकिन दूरदर्शन से विवाद के बाद इसका सफर अचानक थम गया।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में छठ पूजा का ट्रैक दिखाए जाने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। तुलसी की बहुओं को छठ का व्रत करते देख कुछ फैंस ने मेकर्स को त्योहारों की टाइमलाइन को लेकर नसीहत दे डाली।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे इलाज के बाद अब काम पर लौटने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, करियर को लेकर उनके मन में कई सवाल हैं। दीपिका ने पति शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो करने की बात कही और बताया कि उन्हें डर लगता है कि शायद अब कोई उन्हें काम के लिए कास्ट क्यों करेगा।

Bigg Boss 20: सलमान खान के शर्टलेस लुक ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब; वरुण धवन और डेविड धवन ने भी भाईजान के अंदाज की तारीफ कर बढ़ाया हौसला।

गणपति पूजा के दौरान गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला एक ही जगह नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी और कैमरों के सामने भी नजरें चुराते दिखाई दिए, जिसके बाद एक्स-कपल का यह अंदाज चर्चा में आ गया।

भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारों रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच एक दौर में हुए विवाद का किस्सा अब आम्रपाली दुबे ने सुनाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों की लड़ाई सुलझाने की कोशिश में निरहुआ को भी मार खानी पड़ी थी।

ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खोले। बादशाह संग रिश्ते और ब्रेकअप पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि प्यार में उन्होंने काफी कुछ सहा, लेकिन धोखे के बाद खुद को संभालना पड़ा।

टीवी एक्टर विवेक दहिया ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने से पहले उन्होंने बार में काम किया, टॉयलेट पेपर फैक्ट्री में नौकरी की और डिलीवरी तक की। मुश्किल हालात में गुजरे इन दिनों ने उन्हें काफी कुछ सिखाया।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक के बीच ₹10 करोड़ की एलिमनी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक्ट्रेस ने इन दावों पर खुलकर अपनी बात रखी है।

‘Bigg Boss 20’ के गुल्लू की दुल्हन संग वायरल तस्वीर ने उनकी शादी को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। क्या गुल्लू सच में शादीशुदा हैं या वायरल फोटो के पीछे कोई और कहानी है? जानिए इस तस्वीर की पूरी सच्चाई। 👀🔥

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के एपिसोड 6 में राखी सावंत और अशनीर ग्रोवर की एंट्री होने वाली है। दोनों की बेबाक अंदाज वाली जोड़ी के साथ कॉमेडियन कुशाग्र श्रीवास्तव और बलराज घई भी शो में मनोरंजन का तड़का लगाएंगे।

‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है। ईशा रिखी, मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान से लेकर आम्रपाली दुबे और अंजलि अरोड़ा तक 17 चर्चित नामों की एंट्री की चर्चा है। जानिए रिपोर्टेड लिस्ट में कौन-कौन शामिल है और किस कंटेस्टेंट की एंट्री मचा सकती है सबसे ज्यादा हलचल।

सुनील पाल की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर आपत्ति पर परमीत सेठी ने पलटवार किया। उन्होंने सुनील के समय रैना के साथ काम करने का हवाला देते हुए पूछा कि अगर गालियां इतनी बुरी लगती हैं, तो उनके साथ काम क्यों किया?

राजस्थान के टाइल मिस्त्री किशन लाल कुमावत ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अपने ज्ञान और आत्मविश्वास से सभी को हैरान कर दिया। बिना लाइफलाइन के लगातार सही जवाब देते हुए वह ₹1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए।

उर्वशी ढोलकिया ने पिता के निधन के 16 साल बाद हरिद्वार में उनकी अंतिम रस्में पूरी कीं। गंगा तट पर अस्थि विसर्जन कर उन्होंने भावुक विदाई दी और कहा कि इतने वर्षों बाद अब उनके दिल को सुकून मिला है।

‘रामायण’ फेम सुनील लहरी ने रक्षाबंधन पर अपनी मुंहबोली बहन से राखी बंधवाकर रिश्तों की खूबसूरती का संदेश दिया, लेकिन उनका अनोखा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा और बहस का विषय बन गया।

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को मजेदार अंदाज में सलाह दी कि पत्नी के साथ शादी की तारीख कभी न भूलें। बिग बी ने मजाकिया चेतावनी देते हुए कहा कि तारीख भूलने पर जूते-चप्पल और बेलन सब चल सकते हैं।

समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी और दोनों बेटों को लेकर मजेदार तंज कसा। परिवार पर किए इस रोस्ट का अर्चना ने भी हाजिरजवाबी के साथ करारा जवाब दिया, जिससे शो में खूब ठहाके गूंजे।