
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की यादों को संजोने के लिए बड़ा कदम उठाया है। करीब 15 करोड़ रुपये की जमीन पर उनके नाम से एक भव्य स्मारक बनाने की तैयारी है, जहां उनकी साहित्यिक विरासत और यादों को सहेजा जाएगा।

‘हनुमान अंश’ अब हिंदी पट्टी के बाद साउथ के दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक कहानी को तेलुगु भाषा में पेश किया जाएगा। ऐसे में सवाल है कि क्या बाबा की भक्ति, चमत्कार और जीवन से जुड़ी कहानी तेलुगु दर्शकों के दिल में भी वही जगह बना पाएगी?

एक्टर राजपाल यादव के भाइयों पर एक गरीब परिवार की झोपड़ी में आग लगाने और जमीन पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद यह विवाद चर्चा में आ गया है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मामले की जांच का निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी बप्पा की भक्ति में रंगे नजर आए। विद्युत जामवाल ने डमरू बजाकर शिव भक्ति का रंग जमाया, वहीं सैफ अली खान गणपति की प्रतिमा बनाते दिखे। सलमान खान की मां सलमा खान ने भी विधि-विधान से बप्पा की आरती की।

दिशा सालियान केस में CBI की FIR दर्ज होने के बाद मामला फिर सुर्खियों में है। FIR में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली समेत कई नामों का जिक्र सामने आया है।

सुनीता आहूजा ने इस बार अकेले ही गणपति बप्पा का घर में स्वागत किया। गोविंदा और बच्चों के बिना पहुंचीं सुनीता ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

तमिल सुपरस्टार विजय की राजनीति को लेकर विजय सेतुपति के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। ‘सिर्फ बोलते रहना लीडरशिप नहीं’ वाली टिप्पणी को लेकर TVK समर्थक और थलपति के फैंस नाराज नजर आए।

माहिरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

मलेशिया के प्रधानमंत्री का किशोर कुमार के सदाबहार गाने को गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय फैंस भी PM के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार 9वें दिन थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई है। वहीं महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने अपनी मजबूत पकड़ से कालीन भैया की फिल्म को कड़ी टक्कर दे दी है। दूसरी ओर ‘Toxic’ की हालत भी लगातार कमजोर बनी हुई है।

मिथुन दा का यह आलीशान बंगला किसी शाही महल से कम नहीं है। 1.5 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में परिवार के हर सदस्य के लिए अलग कॉटेज, 22 पालतू जानवरों के लिए खास इंतजाम और PM मोदी के साथ यादगार तस्वीरों से सजी एक खास दीवार इसकी भव्यता को और बढ़ाती है।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस के बीच सड़क पर हुआ ऐसा विवाद कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पुलिस ने भी जमकर फटकार लगाई और कहा कि कोई और होता तो थप्पड़ मार देते।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir के पहले गाने में Rakhi Sawant की खास एंट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। गाने से जुड़े वीडियो में राखी अपने बेबाक अंदाज में नजर आईं और ‘लोग जलते हैं’ वाले बयान ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

‘हनुमान अंश’ के इस खास गाने में शिव-पार्वती के रिश्ते की बेहद दिलचस्प झलक देखने को मिलती है। जब पार्वती भोलेनाथ को ‘बेमेल दूल्हा’ कहकर अपनी जिद पर अड़ जाती हैं, तो इस प्यारी कथा का मतलब जानकर आप भी मुस्कुरा देंगे।

‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त चर्चा के बाद अब प्रेमानंद जी महाराज की जिंदगी और संदेश पर ‘राधा अंश’ बनाने की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे?

दही हांडी के मौके पर संजय दत्त के मराठी बोलने को लेकर दिए बयान ने नई बहस छेड़ दी है। अब नगमा ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि किसी भाषा को सीखना आखिर किन परिस्थितियों और रुचि पर निर्भर करता है।

कभी पर्दे के पीछे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले शोभिनव सत्या ने ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा का किरदार निभाकर ऐसी पहचान बनाई कि लोग उन्हें असली ‘महाराज जी’ समझकर पूजा करने लगे। लेकिन यही जबरदस्त लोकप्रियता अब उनके एक्टिंग करियर के लिए चुनौती बनती नजर आ रही है।

दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना की सर्जरी से पहले की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह खड़े होकर MRI करवाते नजर आए। इन तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया है और हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। 🙏❤️

‘नदिया के पार’ फेम सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर बेटी श्रिया पिलगांवकर ने खुलकर पिता का बचाव किया। ‘मिर्जापुर’ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि इंटरनेट की नकारात्मकता और असल जिंदगी की हकीकत में बड़ा फर्क है।

‘पंचायत 5’ में अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी अब शादी के मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। मेकर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसा संकेत दिया है, जिसने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि, शादी होगी या फिर कहानी में आएगा कोई बड़ा ट्विस्ट, इसका खुलासा अभी बाकी है।