Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!
बिग बॉस के घर में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच जारी विवाद पर अब मनीष की पत्नी पूनम गोयल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने काजी को जमकर फटकार लगाते हुए सिंगर के फैंस को भी खरी-खोटी सुनाई और गलत का समर्थन न करने की नसीहत दी। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/बिग बॉस2026.11.17संस्करण · HI
बिग बॉसपढ़ने का समय · 3 मिनट

बिग बॉस में काजी तौकीर पर भड़कीं मनीष गोयल की पत्नी पूनम, फैंस को बोलीं- अंधे मत बनो, सच देखो!

बिग बॉस के घर में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच जारी विवाद पर अब मनीष की पत्नी पूनम गोयल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने काजी को जमकर फटकार लगाते हुए सिंगर के फैंस को भी खरी-खोटी सुनाई और गलत का समर्थन न करने की नसीहत दी।

SA
द्वाराShaikh Almina17 नवंबर 2026 को 07:23 pm बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

बिग बॉस में काजी तौकीर पर भड़कीं मनीष गोयल की पत्नी पूनम, फैंस को बोलीं- अंधे मत बनो, सच देखो!

'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच शुरू हुई हंसी-मजाक की लड़ाई अब गंभीर विवाद में बदल चुकी है। हाल ही में शरबत नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी ने एक बार फिर मनीष को 'प्रोफेसर' कहकर चिढ़ाया, जिसके बाद मनीष अपना आपा खो बैठे। अब इस पूरे विवाद पर मनीष की पत्नी पूनम नरूला गोयल ने चुप्पी तोड़ते हुए काजी और उनके फैंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

काजी तौकीर पर क्यों भड़कीं पूनम गोयल?

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!
Photo: Hindi Behind Talkies

पूनम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने पति का बचाव किया। उन्होंने बताया कि मनीष जब से बिग बॉस के घर में आए हैं, काजी उन्हें लगातार 'ज्ञानी बाबा' और 'प्रोफेसर' जैसे नामों से चिढ़ा रहे हैं। शुरुआत में यह सब मजाक और प्रैंक का हिस्सा था, जिसमें घर के दूसरे सदस्य भी शामिल थे। मनीष ने भी इसे हंसी-मजाक में लिया था। लेकिन पूनम के मुताबिक, धीरे-धीरे काजी ने इस मजाक को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया और मनीष की उम्र को लेकर भी ताने मारने लगे।

उन्होंने दावा किया कि जब मनीष ने काजी को ऐसा करने से रोका और अपनी सीमा में रहने के लिए कहा, तब काजी ने कैमरे के सामने कहा कि वह मनीष को रुलाकर ही दम लेंगे। पूनम का कहना है कि यही वजह है कि मनीष 'प्रोफेसर' शब्द सुनकर नाराज हो जाते हैं।

'मनीष को स्क्रीन टाइम की परवाह नहीं'

पूनम ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो मनीष के व्यवहार को कैमरे के सामने दिखावा और स्क्रीन टाइम पाने की कोशिश बता रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनके पति कभी काजी से लड़ाई करने नहीं जाते। मनीष एक भावुक इंसान हैं और कई बार अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करते हैं। सिर्फ इसलिए कि वह युवा कंटेस्टेंट्स की तरह उछल-कूद नहीं करते या गाली-गलौज नहीं करते, इसका मतलब यह नहीं कि वह गलत हैं।

काजी के फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी

पूनम ने काजी के प्रशंसकों से भी अपील की कि वे किसी एक कंटेस्टेंट के समर्थन में इतने अंधे न हो जाएं कि उन्हें दूसरे इंसान का पक्ष ही दिखाई न दे। उन्होंने कहा कि दर्शक काजी को पसंद कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मनीष के साथ होने वाले व्यवहार को नजरअंदाज कर दिया जाए।

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!
Photo: Hindi Behind Talkies

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अगर मनीष को सिर्फ गेम और एलिमिनेशन की चिंता होती, तो वह काजी के लिए अपनी लाइफलाइन कुर्बान नहीं करते।

आखिर में पूनम ने अपने पति के प्रति प्यार जाहिर करते हुए कहा कि पूरा परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। अब पूनम के इस बयान के बाद बिग बॉस के दर्शकों के बीच नई बहस छिड़ गई है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

Box Office: 'रामायण' का तूफानी जलवा! 12 दिनों में 'धुरंधर' को पछाड़ टॉप-5 में बनाई जगह, इतिहास रचने से बस ₹7.4 करोड़ दूर

Box Office: 'रामायण' का तूफानी जलवा! 12 दिनों में 'धुरंधर' को पछाड़ टॉप-5 में बनाई जगह, इतिहास रचने से बस ₹7.4 करोड़ दूर

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द
  2. 02Box Office: 'रामायण' का तूफानी जलवा! 12 दिनों में 'धुरंधर' को पछाड़ टॉप-5 में बनाई जगह, इतिहास रचने से बस ₹7.4 करोड़ दूर
  3. 03 राम के किरदार ने बदल दी जिंदगी! अरुण गोविल बोले- लोग आज भी मेरे पैर छूते हैं, घरों में होती है पूजा
  4. 04अमिताभ बच्चन पर मंडराया खतरा? गोल्डी ढिल्लों की धमकी में अभिषेक बच्चन का भी जिक्र!
  5. 05छठ करते ही ट्रोल हुईं हिमांशी खुराना, मांग में सिंदूर देख भड़के लोग, बोले- शादी नहीं की तो ये दिखावा क्यों?
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement