Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!
सलमान खान के नए गाने को लेकर सिंगर सोना मोहापात्रा ने नाराजगी जाहिर की है। सैनिकों पर बनी फिल्म में शराब के पेग के साथ हवाई जहाज बनाने वाले सीन पर उन्होंने सवाल उठाते हुए मेकर्स को आड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया पर उनकी यह टिप्पणी चर्चा में आ गई है। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.18संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 3 मिनट

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, सैनिकों की फिल्म में शराब के पेग वाले सीन पर उठाए सवाल!

सलमान खान के नए गाने को लेकर सिंगर सोना मोहापात्रा ने नाराजगी जाहिर की है। सैनिकों पर बनी फिल्म में शराब के पेग के साथ हवाई जहाज बनाने वाले सीन पर उन्होंने सवाल उठाते हुए मेकर्स को आड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया पर उनकी यह टिप्पणी चर्चा में आ गई है।

SA
द्वाराShaikh Almina18 नवंबर 2026 को 11:28 am बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, सैनिकों की फिल्म में शराब के पेग वाले सीन पर उठाए सवाल!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने एक गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने तीखा तंज कसा है। सैनिकों के बलिदान पर आधारित फिल्म में शराब के पेग और हवाई जहाज बनने की बात उन्हें बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर गाने के बोल और इसकी फिल्म में मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं, सोना ने इस बहाने सलमान खान के साथ अपने करीब 10 साल पुराने विवाद को भी याद किया।

सलमान के गाने पर सोना ने कसा तंज

दरअसल, सोना मोहापात्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान केरल में परिवार के साथ वक्त बिताने के बाद जब वह मुंबई लौटीं और इंस्टाग्राम खोला, तो उन्हें सलमान खान का नया गाना दिखाई दिया। यह गाना उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का है।

गाने पर तंज कसते हुए सोना ने कहा कि यह फिल्म कथित तौर पर भारतीय सैनिकों के बलिदान से प्रेरित है, लेकिन इसमें सुपरस्टार दो पेग पीकर हवाई जहाज बनने की बात गा रहे हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में इसे सलमान का नया 'मास्टरपीस' बताया। सोना का यह वीडियो सामने आते ही चर्चा में आ गया।

सलमान से पुराने विवाद को भी किया याद

सोना ने इस मौके पर सलमान खान के साथ अपने पुराने विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि साल 2016 में उन्होंने फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान थकान की तुलना रेप पीड़िता से करने वाले सलमान के बयान की आलोचना की थी। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर ऑनलाइन ट्रोलिंग, रेप की धमकियों और अश्लील मॉर्फ्ड तस्वीरों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार और मां को भी निशाना बनाया गया और उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

इसके बाद साल 2019 में भी सोना ने प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ से जुड़े सलमान के बयानों पर सवाल उठाए थे। गायिका के मुताबिक, इन घटनाओं के बाद कई लोगों ने उनसे कहा कि अगर उन्होंने सलमान से पंगा नहीं लिया होता, तो उनका बॉलीवुड करियर कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था।

'मेरे करियर की चिंता छोड़ दीजिए'

सोना ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया, जो उनके बॉलीवुड करियर को लेकर हमदर्दी जताते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह संगीत की दुनिया में अपने 20 साल पूरे कर चुकी हैं और अपनी शर्तों पर काम करते हुए उन्होंने शानदार सफर तय किया है।

सलमान के नए गाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसे ही 10 और गाने गा लेतीं, तो शायद उनका जीवन सफल हो जाता। उन्होंने आगे सवाल उठाया कि पिछले 10 सालों को देखते हुए आखिर किसके करियर को हमदर्दी की जरूरत है। सोना ने यह भी कहा कि किसी ताकतवर व्यक्ति के करीब रहना ही सफलता नहीं होता, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाना ज्यादा मायने रखता है।

कब रिलीज होगी 'मातृभूमि'?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से चर्चा में थी। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसकी कहानी 2020 के गलवान घाटी संघर्ष और भारतीय सैनिकों के बलिदान से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल सलमान के गाने और सोना की टिप्पणी ने फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!
  2. 02दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!
  3. 03'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!
  4. 04ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!
  5. 05न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement