Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!
टीवी के मशहूर शो 'मालगुडी डेज' से पहचान बनाने वाले अभिनेता देवेन भोजानी की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब काम की कमी के चलते उन्हें सोडा मशीन तक बेचनी पड़ी। अब अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों का दर्दनाक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मुश्किलों ने मां की आंखों में आंसू ला दिए थे और यह देखकर उन्हें गहरी शर्मिंदगी महसूस हुई। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.18संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 3 मिनट

'मालगुडी डेज' के बाद काम के लिए भटके देवेन भोजानी, मां की आंखों में आंसू देख हुए शर्मिंदा!

टीवी के मशहूर शो 'मालगुडी डेज' से पहचान बनाने वाले अभिनेता देवेन भोजानी की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब काम की कमी के चलते उन्हें सोडा मशीन तक बेचनी पड़ी। अब अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों का दर्दनाक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मुश्किलों ने मां की आंखों में आंसू ला दिए थे और यह देखकर उन्हें गहरी शर्मिंदगी महसूस हुई।

SA
द्वाराShaikh Almina18 नवंबर 2026 को 07:27 pm बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

'मालगुडी डेज' के बाद काम के लिए भटके देवेन भोजानी, मां की आंखों में आंसू देख हुए शर्मिंदा!

टीवी की दुनिया में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता देवेन भोजानी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में दुष्यंत और 'बा बहू और बेबी' में गट्टू के किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी इसी अभिनेता को अपना गुजारा करने के लिए सोडा मशीन तक बेचनी पड़ी थी? हाल ही में देवेन ने अपनी जिंदगी के संघर्ष भरे दिनों से जुड़े कई ऐसे किस्से साझा किए, जिन्हें सुनकर कोई भी भावुक हो जाएगा।

10x12 के कमरे में गुजरा बचपन

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!
Photo: Hindi Behind Talkies

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में देवेन ने बताया कि उनका बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा। पिता के कारोबार में नुकसान और बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। हालात ऐसे थे कि पूरा परिवार मुंबई में महज 10x12 के एक छोटे से कमरे में रहता था। घर में अलग से टॉयलेट तक नहीं था और परिवार को सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता था।

देवेन ने मां से जुड़ा एक ऐसा किस्सा भी सुनाया, जो आज भी उन्हें भावुक कर देता है। एक बार उनकी दूर की रिश्तेदार घर आईं और उनकी मां को बच्चों के लिए केले देने लगीं। लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने केले दिए, उससे उनकी मां को अपमान महसूस हुआ। मां ने केले लेने से इनकार कर दिया, लेकिन उनकी आंखों में आंसू थे। देवेन के मुताबिक, आज भी उस घटना को याद करके उनकी मां भावुक हो जाती हैं।

'मालगुडी डेज' के बाद बेचीं सोडा मशीनें

देवेन को महज 17 साल की उम्र में 'मालगुडी डेज' में काम करने का मौका मिला था। यह उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। पहली बार उन्होंने हवाई यात्रा की और फाइव स्टार होटल में ठहरने का अनुभव लिया। लेकिन शो के बाद जिंदगी फिर पुराने संघर्षों में लौट आई।

अभिनय के साथ-साथ घर चलाने के लिए देवेन ने सोडा बनाने वाली मशीनें बेचने का काम शुरू किया। उन्हें भारी बैग लेकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कई बार बस का किराया तक नहीं होता था।

एक दिन डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर मशीन का डेमो देते समय 'मालगुडी डेज' में उन्हें मौका देने वाली अरुंधति नाग वहां पहुंच गईं। उन्होंने देवेन से पूछा कि वह वहां क्या कर रहे हैं। यह देखकर अभिनेता बेहद शर्मिंदा हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्हें लगा कि अरुंधति उन्हें इस हालत में देखकर क्या सोचेंगी। इस घटना के बाद उन्होंने सोडा मशीन बेचने का काम छोड़ दिया और रियल एस्टेट में भी हाथ आजमाया।

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!
Photo: Hindi Behind Talkies

'जो जीता वही सिकंदर' से बदली किस्मत

देवेन की जिंदगी में बड़ा बदलाव फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से आया। इस फिल्म में उन्होंने घनश्याम यानी घंशू का किरदार निभाया और सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया। आमिर खान के साथ इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी।

इसके बाद उन्होंने लगातार काम किया। शादी से पहले अपना घर और कार खरीदने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए करीब ढाई साल तक दिन में दो-तीन शिफ्टों में काम किया। आज देवेन भोजानी की सफलता के पीछे छिपा यह संघर्ष बताता है कि मुश्किल हालात के बावजूद मेहनत और हौसला इंसान को नई पहचान दिला सकते हैं।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!
  2. 02'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!
  3. 03सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!
  4. 04ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!
  5. 05न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement