Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!
बॉलीवुड में स्टारकिड्स की नई पीढ़ी अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री और रोहित रॉय की बेटी के डेब्यू ने सबका ध्यान खींचा, वहीं 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल के शानदार अंदाज ने महफिल लूट ली। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.18संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 3 मिनट

बॉलीवुड में स्टारकिड्स की नई खेप तैयार, सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, अमाल ने लूटी महफिल!

बॉलीवुड में स्टारकिड्स की नई पीढ़ी अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री और रोहित रॉय की बेटी के डेब्यू ने सबका ध्यान खींचा, वहीं 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल के शानदार अंदाज ने महफिल लूट ली।

SA
द्वाराShaikh Almina18 नवंबर 2026 को 11:17 pm बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

बॉलीवुड में स्टारकिड्स की नई खेप तैयार, सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, अमाल ने लूटी महफिल!

बॉलीवुड में एक बार फिर स्टारकिड्स की नई पीढ़ी बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही है। मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला और अभिनेता रोहित रॉय की बेटी ऐराह रॉय जल्द ही अपनी फिल्मी पारी शुरू करेंगे। खास बात यह है कि दोनों एक साथ फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' रखा गया है। फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

शशांक खेतान करेंगे नई जोड़ी को लॉन्च

'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर शशांक खेतान कर रहे हैं। इससे पहले वह 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को नई जोड़ियों से रूबरू करा चुके हैं। अब उनकी नजर सुभान और ऐराह की फ्रेश जोड़ी पर है। सुभान, साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान नाडियाडवाला के बेटे हैं, जबकि ऐराह अभिनेता रोहित रॉय और मानसी जोशी रॉय की बेटी हैं। इस तरह दोनों फिल्मी परिवारों के बच्चे एक साथ अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं।

पहली झलक में दिखा रोमांस और बदले का तड़का

फिल्म के टाइटल रिवील वीडियो में सुभान और ऐराह की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। वीडियो की शुरुआत समुद्र किनारे एक रोमांटिक पल से होती है, लेकिन कुछ ही देर में कहानी का अंदाज बदल जाता है। दोनों कलाकार एक-दूसरे की बाहों में नजर आते हैं और उनके कपड़ों पर खून के धब्बे दिखाई देते हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि जुनून और बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी और किरदारों से जुड़ी जानकारियां छिपाकर रखी हैं।

अमाल मलिक के म्यूजिक ने खींचा ध्यान

इस फिल्म की सबसे खास बात इसका संगीत भी है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक फिल्म के गाने तैयार करने के साथ अपनी आवाज भी देंगे। वहीं, गानों के बोल कुणाल वर्मा लिख रहे हैं। फिल्म की पहली झलक में अमाल की आवाज सुनकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके म्यूजिक की तारीफ की और इसे उनकी शानदार वापसी बताया। टी-सीरीज फिल्म का म्यूजिक रिलीज करेगी।

दिव्या भारती की फिल्म से जुड़ा है टाइटल

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का नाम 1992 में आई शाहरुख खान और दिव्या भारती की फिल्म 'दीवाना' के लोकप्रिय गाने 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' से प्रेरित है। साजिद नाडियाडवाला की दिवंगत पत्नी दिव्या भारती से जुड़ा यह गाना आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है।

फिल्म 9 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सुभान और ऐराह की यह नई जोड़ी दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!

सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

न चप्पल, न जूते... 3 साल से नंगे पैर चल रहे विजय एंटनी, पत्नी ने बताया एक्टर की कसम के पीछे का दर्द

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!
  2. 02दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर किए हनुमान जी के दर्शन, 6.60 करोड़ साल पुराने पहाड़ पर पहुंचकर सुनाई हनुमान चालीसा!
  3. 03'2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर', केयरटेकर हेमा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- कुछ लोग उनकी मौत का इंतजार कर रहे थे!
  4. 04सलमान खान के गाने पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- सैनिकों पर बनी फिल्म में पेग लगाकर बना रहे हवाई जहाज!
  5. 05ग्लोबल लेवल पर बजा ‘रामायण’ का डंका, IMDb की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement