
सुपरस्टार रजनीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह मैसूर में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धर्मन’ के शूटिंग सेट पर ऑटो रिक्शा से पहुंचते नजर आ रहे हैं। थलाइवा का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 47वें दिन फिल्म ने 13,946% से ज्यादा प्रॉफिट दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। दूसरी ओर ‘दायरा’ की हालत कमजोर नजर आई।

आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की फिल्म ‘मैंने प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। गाने में दोनों कलाकार छठ पूजा करते नजर आ रहे हैं, जहां भक्ति, प्रेम और रिश्तों की भावनाओं ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर 45वें दिन भी रफ्तार में है। नीम करौली बाबा की जिंदगी और शिक्षाओं से प्रेरित इस फिल्म ने कमाई के मामले में ‘दंगल’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ने का दावा किया है।

'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार 44वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने जबरदस्त मुनाफे के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। वहीं 'मिर्जापुर' ने ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि 'वाइब' की कमाई में भी तेजी देखने को मिली।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी दमदार शुरुआत से सबका ध्यान खींच लिया है। फिल्म ने ‘दायरा’ के मुकाबले 455% ज्यादा कमाई कर चौंका दिया, वहीं ‘मिर्जापुर’ की कमाई पर भी इसका असर देखने को मिला। दूसरी ओर, ‘Vibe’ के प्रदर्शन ने भी ट्रेड को हैरान कर दिया।

गणपति बप्पा के दर्शन के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ पहुंचे। इस दौरान रणवीर जिस तरह पत्नी का ख्याल रखते नजर आए, उसने फैंस का दिल जीत लिया।

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई ने दिलचस्प तस्वीर पेश की है। ‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी है, जबकि 6 हफ्तों में फिल्म का मुनाफा 12069% तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। वहीं ‘मिर्जापुर’ ने हिट का तमगा हासिल किया, तो ‘हैवान’ कमाई के मामले में डिजास्टर साबित होती नजर आ रही है।

सोनू निगम का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया, जिसके बाद उन पर सलमान खान की गायिकी का मजाक उड़ाने के आरोप लगे। बढ़ते विवाद के बीच सिंगर ने वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट की और बताया कि उनके बयान का असल मतलब क्या था।

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय बतौर डायरेक्टर फिल्म ‘सिग्मा’ से अपना करियर शुरू कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय बेटे की फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे, क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनकी राजनीतिक पहचान का असर जेसन के काम पर पड़े।

सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिखाया है कि फिल्म की कमाई 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। जबरदस्त सफलता के बाद प्रोड्यूसर कैंची धाम पहुंचे और नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लिया।

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ का गाना ‘जय जय राम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। इसी बीच मनोज मुंतशिर ने ‘आदिपुरुष’ की क्लिप शेयर कर ऐसा कमेंट किया कि यूजर्स भड़क उठे और उन्हें कुमार विश्वास से तुलना कर जमकर ट्रोल करने लगे।

गणेश पूजा के लिए जा रहे संजय दत्त की नजर रास्ते में घायल पपाराजी पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए अपनी कार रुकवा दी। एक्टर का यह दरियादिल अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गणेश चतुर्थी के मौके पर सिनेमाघरों में दर्शकों की पसंद और त्योहार की व्यस्तता का असर ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर भी देखने को मिला। हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक कहानी पर आधारित यह फिल्म विदेशों में लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है और शानदार कमाई कर रही है।

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज होते ही चर्चा में है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के राम-सीता लुक के साथ फिल्म में भरत, शत्रुघ्न, मांडवी और उर्मिला का किरदार निभाने वाले सितारों की झलक ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी अब अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एक महान संत की जिंदगी, संघर्ष, भक्ति और आध्यात्मिक सफर को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रणबीर कपूर के राम और साई पल्लवी की सीता के रूप में अटूट प्रेम की झलक ने दिल जीत लिया, वहीं ‘राम सियाराम’ की गूंज सुनकर भक्ति में डूबे फैंस के रोंगटे खड़े हो गए।

‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाते हुए ‘हैवान’ को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने 640% ज्यादा कमाई के साथ शानदार बढ़त दर्ज की और अब विदेशों में भी अपनी मजबूत शुरुआत से दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

‘हनुमान अंश’ में पूर्णिमा तिवारी ने नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी यानी ‘पार्वती माई’ का किरदार निभाकर खास पहचान बनाई है। लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली पूर्णिमा ने अपने अभिनय से इस आध्यात्मिक और भावनात्मक भूमिका में जान डाल दी।

अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। सिंगर-कंपोजर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘सलमान सर को भी पता चलने दो’, साथ ही कंपनी को काम करने के तरीके पर सलाह भी दे डाली।