'बिग बॉस 20': पवित्रा पुनिया के बाद स्काउट के स्कूल फ्रेंड ने खोली लव के बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!
'बिग बॉस 20' में इन दिनों स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर जबरदस्त विवाद देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों और फिर आई दूरियों ने घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। हाल ही में स्काउट के लव से नाराज होने के बाद अपना सिर मुंडवाने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। इस मामले में अब टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया के बाद स्काउट के स्कूल फ्रेंड ने भी बड़ा खुलासा किया है।
पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव पर उठाए सवाल
दरअसल, 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट रह चुकीं पवित्रा पुनिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर स्काउट और लव के रिश्ते पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दोनों के बीच दिखाए जा रहे भाई-बहन के रिश्ते को बेहूदा और वाहियात बताया। पवित्रा का कहना था कि भाई-बहन के रिश्ते में नोकझोंक और लड़ाई होना आम बात है, लेकिन शो में जो कुछ दिखाया जा रहा है, उसे इस रिश्ते का नाम देना सही नहीं है।
एक्ट्रेस ने अपने भाई के साथ बचपन के किस्से भी सुनाए। उन्होंने बताया कि दिवाली पर उनके भाई ने उनके पैरों के पास अनार फोड़ दिया था, जिससे उनके पैर जल गए थे। पवित्रा ने बिग बॉस के मेकर्स से भी इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा नहीं देने की अपील की।
स्कूल फ्रेंड ने बताई सिर मुंडवाने की असली वजह
इस पूरे विवाद के बीच स्काउट के स्कूल और कॉलेज के दोस्त ऋषभ दुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने गेमर के बाल मुंडवाने के पीछे की ऐसी वजह बताई, जिसने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। ऋषभ के मुताबिक, वह और स्काउट बचपन से दोस्त हैं और दोनों ने साथ में स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है।
ऋषभ ने दावा किया कि स्काउट हर साल सर्दियों में, खासकर नवंबर और दिसंबर के आसपास अपना सिर मुंडवाता है। इसके पीछे कोई लव गिल से नाराजगी या भावनात्मक परेशानी नहीं है। दोस्त ने बताया कि स्काउट मजाक में कहा करता था कि सर्दियों में टोपी पहननी पड़ती है और कान ढकने होते हैं, ऐसे में बाल हों या न हों, किसी को पता ही नहीं चलेगा।
क्या स्काउट ने गेम के दबाव में उठाया कदम?
वहीं, शो में स्काउट के बाल मुंडवाने के बाद उनकी भावुक हालत देखकर घरवाले भी हैरान रह गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यंग डीएसए के साथ विवाद और लव से बातचीत बंद होने के बाद स्काउट काफी परेशान नजर आए थे। हालांकि, उनके पुराने दोस्त के दावे ने इस घटना को लेकर एक अलग नजरिया सामने रखा है।
फिलहाल स्काउट के दोस्त की बात और घर के अंदर हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग पवित्रा पुनिया की बातों का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ स्काउट के दोस्त की सफाई को सही मान रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में स्काउट और लव इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।






