Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे का दिमागी खेल देख फिदा हुए निरहुआ, बोले- ‘उन्होंने तो दीवाना बना दिया!’
बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे अपने शानदार माइंड गेम से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। उनका खेल देख निरहुआ भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने आम्रपाली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें दीवाना बना दिया है। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.19संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 2 मिनट

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे का माइंड गेम देख फिदा हुए निरहुआ, बोले- उनके खेल ने दीवाना बना दिया!

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे अपने शानदार माइंड गेम से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। उनका खेल देख निरहुआ भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने आम्रपाली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें दीवाना बना दिया है।

SA
द्वाराShaikh Almina19 नवंबर 2026 को 07:58 pm बजे
2 मिनट का पठन
साझा करें

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' है। शो में आम्रपाली दुबे अपने बेबाक अंदाज, समझदारी और शानदार गेम प्लान से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। अब उनके इस अंदाज पर उनके खास दोस्त और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी फिदा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आम्रपाली की जमकर तारीफ की है।

आम्रपाली के खेल पर फिदा हुए निरहुआ

दरअसल, निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आम्रपाली के खेल की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमता, उनकी समझ-बूझ, उनका एकदम से स्टाइल, सबकुछ लोगों को दीवाना बना दिया है।' निरहुआ के मुताबिक, आम्रपाली जिस तरह से शो में अपना खेल दिखा रही हैं, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

ट्रॉफी जीतने का जताया भरोसा

निरहुआ सिर्फ आम्रपाली की तारीफ तक ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने उनकी जीत को लेकर भी पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम्रपाली इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर ही वापस आएंगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों और आम्रपाली के फैंस से अपील की कि वे उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट देकर सपोर्ट करें। निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

35 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है जोड़ी

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में साथ काम किया था। इसके बाद 'पटना से पाकिस्तान', 'बम बम बोल रहा है काशी' और 'निरहुआ चलल लंदन' जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी नजर आई। दोनों करीब 35 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

दोस्ती को लेकर भी होती है चर्चा

आम्रपाली और निरहुआ की शानदार केमिस्ट्री के कारण अक्सर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। हालांकि, आम्रपाली हमेशा निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। वहीं, निरहुआ शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम मनसा यादव है। ऐसे में बिग बॉस के घर में आम्रपाली का खेल और बाहर से निरहुआ का समर्थन, दोनों ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

सलमान खान की 'मातृभूमि' का गाना 'मदिरापान' रिलीज, भाईजान के स्वैग और किलर लुक ने फैंस को बनाया दीवाना!

सलमान खान की 'मातृभूमि' का गाना 'मदिरापान' रिलीज, भाईजान के स्वैग और किलर लुक ने फैंस को बनाया दीवाना!

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया पत्नी आकांक्षा का मजाक, 'दिल की बेवफाइयां' कहकर मारा ताना!

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया पत्नी आकांक्षा का मजाक, 'दिल की बेवफाइयां' कहकर मारा ताना!

प्रियंका चोपड़ा की 4 साल की बेटी मालती ने किया गायत्री मंत्र का जाप, तोतली आवाज सुन फिदा हुए फैंस, बोले- कितनी प्यारी है!

प्रियंका चोपड़ा की 4 साल की बेटी मालती ने किया गायत्री मंत्र का जाप, तोतली आवाज सुन फिदा हुए फैंस, बोले- कितनी प्यारी है!

 'रामायण' पर भड़का हिंदू संगठन, वाल्मीकि महाकाव्य से छेड़छाड़ का आरोप, दूसरे भाग से पहले संतों को दिखाएं फिल्म!

'रामायण' पर भड़का हिंदू संगठन, वाल्मीकि महाकाव्य से छेड़छाड़ का आरोप, दूसरे भाग से पहले संतों को दिखाएं फिल्म!

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया पत्नी आकांक्षा का मजाक, 'दिल की बेवफाइयां' कहकर मारा ताना!
  2. 02प्रियंका चोपड़ा की 4 साल की बेटी मालती ने किया गायत्री मंत्र का जाप, तोतली आवाज सुन फिदा हुए फैंस, बोले- कितनी प्यारी है!
  3. 03 'रामायण' पर भड़का हिंदू संगठन, वाल्मीकि महाकाव्य से छेड़छाड़ का आरोप, दूसरे भाग से पहले संतों को दिखाएं फिल्म!
  4. 04साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की एंट्री, रोहित रॉय की बेटी का डेब्यू, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में अमाल ने लूटी महफिल!
  5. 05'मालगुडी डेज' के बाद बदहाल हुई जिंदगी, सोडा मशीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर थे देवेन भोजानी!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement