Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
सलमान खान की ‘लकी’ फेम स्नेहा उल्लाल पहुंचीं बिहार, गांव की महिलाओं संग देसी अंदाज में रंगीं नजर
सलमान खान की फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से चर्चा में आईं स्नेहा उल्लाल इन दिनों बिहार में हैं। यहां उनका बेहद सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। गांव की महिलाओं के बीच पहुंचीं स्नेहा उनके रंग में रंगी नजर आईं और देसी अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.10.01संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 2 मिनट

सलमान खान की ‘लकी’ फेम स्नेहा उल्लाल पहुंचीं बिहार, गांव की महिलाओं संग देसी रंग में रंगा एक्ट्रेस का अंदाज

सलमान खान की फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से चर्चा में आईं स्नेहा उल्लाल इन दिनों बिहार में हैं। यहां उनका बेहद सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। गांव की महिलाओं के बीच पहुंचीं स्नेहा उनके रंग में रंगी नजर आईं और देसी अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया।

SA
द्वाराShaikh Almina1 अक्टूबर 2026 को 10:05 am बजे
2 मिनट का पठन
साझा करें

सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं स्नेहा उल्लाल इन दिनों बिहार के गया में हैं। एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म ‘अर्धनायक’ की शूटिंग कर रही हैं। स्नेहा गांव की महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर बातचीत करती और उनके रहन-सहन को करीब से समझती नजर आईं। इस दौरान उनकी सहजता ने स्थानीय लोगों का भी ध्यान खींचा। उनका बिहारी लुक भी चर्चा में है।

गांव की महिलाओं संग घुलीं-मिलीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेहा गया के मानपुर इलाके में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की कहानी 1950 के दशक के ग्रामीण बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ऐसे में अपने किरदार को समझने के लिए एक्ट्रेस स्थानीय लोगों के साथ समय बिता रही हैं। वह गांव की महिलाओं से बातचीत कर उनकी जिंदगी को करीब से समझ रही हैं। इस दौरान स्नेहा सूती साड़ी और बिंदी वाले देसी अंदाज में नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनका यह रूप अलग दिखाई दिया।

सलमान खान की ‘लकी’ फेम स्नेहा उल्लाल पहुंचीं बिहार, गांव की महिलाओं संग देसी अंदाज में रंगीं नजर
Photo: Hindi Behind Talkies

‘बहुत प्यारे लोग हैं’

स्नेहा ने ईटीवी से बातचीत में बिहार के लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत प्यारे और नरम दिल हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि साथ समय बिताने के बाद उन्हें लोगों का अपनापन महसूस हुआ। स्नेहा ने बताया कि उन्हें जानवर पसंद हैं और वह बकरी-गाय के बच्चों के साथ समय बिताती हैं।

‘अर्धनायक’ में ऐसा है किरदार

‘अर्धनायक’ में स्नेहा उल्लाल लालमुनिया देवी नाम की ग्रामीण महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म ग्रामीण जीवन, लोक कलाओं के खत्म होने और पानी की समस्या जैसे मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाती है। स्थानीय ग्रामीण भी शूटिंग में शामिल हैं।

सलमान खान की ‘लकी’ फेम स्नेहा उल्लाल पहुंचीं बिहार, गांव की महिलाओं संग देसी अंदाज में रंगीं नजर
Photo: Hindi Behind Talkies

‘लकी’ से मिली थी पहचान

स्नेहा ने साल 2005 में सलमान खान के साथ ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। अब कई साल बाद ‘अर्धनायक’ के जरिए वह अलग तरह के ग्रामीण किरदार में नजर आने वाली हैं।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में विजय के पीछे-पीछे पहुंचीं पत्नी संगीता, कैमरे में कैद हुआ कपल का VIDEO!

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में विजय के पीछे-पीछे पहुंचीं पत्नी संगीता, कैमरे में कैद हुआ कपल का VIDEO!

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महाविस्फोट, 17वें दिन ₹1600 करोड़ पार, 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ धनुष की OM को भी दी मात!

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महाविस्फोट, 17वें दिन ₹1600 करोड़ पार, 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ धनुष की OM को भी दी मात!

सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर निकाली भड़ास, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, भड़के फैंस ने याद दिलाई रामानंद सागर की विरासत!

सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर निकाली भड़ास, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, भड़के फैंस ने याद दिलाई रामानंद सागर की विरासत!

श्रद्धा आर्या का मां बनने के बाद छलका दर्द, बोलीं- 'खुद से ब्रेकअप करने जैसा है मदरहुड', जुड़वां बच्चों ने बदल दी जिंदगी!

श्रद्धा आर्या का मां बनने के बाद छलका दर्द, बोलीं- 'खुद से ब्रेकअप करने जैसा है मदरहुड', जुड़वां बच्चों ने बदल दी जिंदगी!

KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!

KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!

अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, बोले- 'मेरे पास ₹500 करोड़ का 10% भी नहीं', आलिया भट्ट को बेच दिया अपना घर!

अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, बोले- 'मेरे पास ₹500 करोड़ का 10% भी नहीं', आलिया भट्ट को बेच दिया अपना घर!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01श्रद्धा आर्या का मां बनने के बाद छलका दर्द, बोलीं- 'खुद से ब्रेकअप करने जैसा है मदरहुड', जुड़वां बच्चों ने बदल दी जिंदगी!
  2. 02बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महाविस्फोट, 17वें दिन ₹1600 करोड़ पार, 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ धनुष की OM को भी दी मात!
  3. 03सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर निकाली भड़ास, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, भड़के फैंस ने याद दिलाई रामानंद सागर की विरासत!
  4. 04KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!
  5. 05अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, बोले- 'मेरे पास ₹500 करोड़ का 10% भी नहीं', आलिया भट्ट को बेच दिया अपना घर!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement