Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर निकाली भड़ास, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, भड़के फैंस ने याद दिलाई रामानंद सागर की विरासत!
टीवी के मशहूर शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने एक बार फिर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि इसने उन्हें आघात पहुंचाया है। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जहां लोगों ने उन्हें ही घेरते हुए कहा कि अगर आज रामानंद सागर की 'रामायण' रिलीज होती, तो शायद उसका भी मजाक बनाया जाता। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.21संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 3 मिनट

सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर उठाए सवाल, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, फैंस ने किया पलटवार!

टीवी के मशहूर शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने एक बार फिर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि इसने उन्हें आघात पहुंचाया है। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जहां लोगों ने उन्हें ही घेरते हुए कहा कि अगर आज रामानंद सागर की 'रामायण' रिलीज होती, तो शायद उसका भी मजाक बनाया जाता।

SA
द्वाराShaikh Almina21 नवंबर 2026 को 08:20 pm बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर उठाए सवाल, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, फैंस ने किया पलटवार!

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को जहां दर्शकों का एक बड़ा वर्ग पसंद कर रहा है, वहीं कुछ लोग इसकी कहानी, किरदारों और धार्मिक भावनाओं से जुड़े चित्रण पर सवाल उठा रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बार फिर टीवी के मशहूर शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनके बयानों के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

सुनील लहरी को नई 'रामायण' में क्या खला?

सुनील लहरी ने अपने रिव्यू में फिल्म के शानदार वीएफएक्स, भव्य सेट और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की थी। हालांकि, उनका मानना था कि फिल्म में रामकथा से जुड़ी भक्ति और दिव्यता की कमी महसूस होती है। उन्होंने खासतौर पर परशुराम वाले सीन को कमजोर बताया। इसके अलावा, उन्हें माता सीता और शूर्पणखा के भगवान राम को संबोधित करने का तरीका भी पसंद नहीं आया। उनका कहना था कि फिल्म में कुछ महत्वपूर्ण प्रसंगों को शामिल नहीं किया गया, जिनसे भगवान राम का दिव्य स्वरूप बेहतर तरीके से सामने आ सकता था।

ताड़का, केवट और अहिल्या के प्रसंगों पर उठाए सवाल

बाद में सुनील ने अपनी नाराजगी की वजह भी विस्तार से समझाई। उन्होंने ताड़का, केवट, अहिल्या और निषादराज से जुड़े प्रसंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं को दिखाया जाता तो भगवान राम की महिमा और उनके भगवान स्वरूप को समझने का अवसर मिलता। उन्होंने फिल्म को भक्ति प्रधान होने के बजाय शक्ति प्रधान बताया। हालांकि, उन्होंने दर्शकों से खुद फिल्म देखने और अपनी राय बनाने की अपील भी की।

वरुण ग्रोवर के बयान पर भी दिया जवाब

सुनील लहरी की आलोचना के बाद लेखक और गीतकार वरुण ग्रोवर ने रामानंद सागर की 'रामायण' के कलाकारों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पुराने शो के कलाकार नई फिल्म पर ऐसे टिप्पणी कर रहे हैं, जैसे वे खुद भगवान के अवतार हों। इस पर सुनील ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने किरदारों को पूरी निष्ठा और सम्मान से निभाया है। करीब 40 साल से मिल रहा दर्शकों का प्यार उनकी जिम्मेदारी का प्रमाण है। उन्होंने खुद को सच्चा भारतीय और सनातनी बताते हुए कहा कि आस्था से जुड़ी चीजों पर अपनी बात रखना उनका अधिकार है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सुनील के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनकी बातों का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स उन्हें पुरानी और नई 'रामायण' की तुलना से बचने की सलाह दे रहे हैं। कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि अगर आज रामानंद सागर की 'रामायण' पहली बार रिलीज होती, तो क्या उसे भी इसी तरह आलोचना और मजाक का सामना करना पड़ता? ऐसे में रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, बोले- 'मेरे पास ₹500 करोड़ का 10% भी नहीं', आलिया भट्ट को बेच दिया अपना घर!

अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, बोले- 'मेरे पास ₹500 करोड़ का 10% भी नहीं', आलिया भट्ट को बेच दिया अपना घर!

‘रामायण’ की दीवानी हुईं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर, रणबीर कपूर की तारीफ में बोलीं- असाधारण अभिनेता!

‘रामायण’ की दीवानी हुईं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर, रणबीर कपूर की तारीफ में बोलीं- असाधारण अभिनेता!

400 करोड़ी 'Hanuman Ansh' की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के डायरेक्टर, बोले- 'हमारी फिल्म छोटी है क्या?'

400 करोड़ी 'Hanuman Ansh' की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के डायरेक्टर, बोले- 'हमारी फिल्म छोटी है क्या?'

KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!

KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़, टॉप-10 अपराधियों में मिली जगह!

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़, टॉप-10 अपराधियों में मिली जगह!

माधवन के बेटे वेदांत ने स्विमिंग में रचा इतिहास, वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में बनाया नया रिकॉर्ड, डाइट में खाते हैं इतना प्रोटीन!

माधवन के बेटे वेदांत ने स्विमिंग में रचा इतिहास, वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में बनाया नया रिकॉर्ड, डाइट में खाते हैं इतना प्रोटीन!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!
  2. 02अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, बोले- 'मेरे पास ₹500 करोड़ का 10% भी नहीं', आलिया भट्ट को बेच दिया अपना घर!
  3. 03FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़, टॉप-10 अपराधियों में मिली जगह!
  4. 04‘रामायण’ की दीवानी हुईं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर, रणबीर कपूर की तारीफ में बोलीं- असाधारण अभिनेता!
  5. 05400 करोड़ी 'Hanuman Ansh' की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के डायरेक्टर, बोले- 'हमारी फिल्म छोटी है क्या?'
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement