Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में विजय के पीछे-पीछे पहुंचीं पत्नी संगीता, कैमरे में कैद हुआ कपल का VIDEO!
अनिरुद्ध और काव्या के वेडिंग रिसेप्शन में उस वक्त सबकी नजरें विजय और उनकी पत्नी संगीता पर टिक गईं, जब दोनों एक साथ समारोह में पहुंचे। विजय के पीछे-पीछे आती दिखीं संगीता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.22संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 2 मिनट

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में विजय के पीछे-पीछे पहुंचीं संगीता, वायरल हुआ कपल का दिलचस्प VIDEO!

अनिरुद्ध और काव्या के वेडिंग रिसेप्शन में उस वक्त सबकी नजरें विजय और उनकी पत्नी संगीता पर टिक गईं, जब दोनों एक साथ समारोह में पहुंचे। विजय के पीछे-पीछे आती दिखीं संगीता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

SA
द्वाराShaikh Almina22 नवंबर 2026 को 03:50 pm बजे
2 मिनट का पठन
साझा करें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में विजय के पीछे-पीछे पहुंचीं संगीता, वायरल हुआ कपल का दिलचस्प VIDEO!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करने के बाद इस कपल ने 21 नवंबर को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में शानदार रिसेप्शन आयोजित किया। इस समारोह में फिल्म, राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की पत्नी संगीता की मौजूदगी को लेकर हो रही है।

विजय और संगीता की अलग-अलग एंट्री ने खींचा ध्यान

अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में सीएम विजय पारंपरिक अंदाज में पहुंचे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देकर शादी की बधाई दी। वहीं, उनकी पत्नी संगीता भी इस समारोह में शामिल हुईं, लेकिन दोनों ने अलग-अलग एंट्री ली। विजय के पहुंचने के बाद संगीता भी समारोह में नजर आईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सन न्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट पर सामने आए वीडियो में संगीता मुस्कुराते हुए मेहमानों से मिलती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पीले रंग का खूबसूरत चूड़ीदार सूट पहना था। इतना ही नहीं, वह अनिरुद्ध और काव्या से भी मिलीं और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दी। इस दौरान उनकी मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद फिर चर्चा में रिश्ता

दरअसल, विजय और संगीता की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। फरवरी 2026 में संगीता ने चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, अगस्त 2026 में उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली थी। इसके बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

विजय और संगीता ने 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा हैं। फिलहाल, रिसेप्शन में दोनों के अलग-अलग पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने इस मुलाकात या अपने रिश्ते को लेकर कोई नया सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

सपना चौधरी ने शादी के 6 साल बाद लिया तलाक का फैसला? पति पर लगाया धोखे का आरोप, बोलीं- 'प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता'!

सपना चौधरी ने शादी के 6 साल बाद लिया तलाक का फैसला? पति पर लगाया धोखे का आरोप, बोलीं- 'प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता'!

शाहरुख खान से अबराम ने पूछा, 'नफरत को प्यार में कैसे बदलें?' 26/11 और पहलगाम हमले का जिक्र कर किंग खान ने जीता दिल!

शाहरुख खान से अबराम ने पूछा, 'नफरत को प्यार में कैसे बदलें?' 26/11 और पहलगाम हमले का जिक्र कर किंग खान ने जीता दिल!

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महाविस्फोट, 17वें दिन ₹1600 करोड़ पार, 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ धनुष की OM को भी दी मात!

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महाविस्फोट, 17वें दिन ₹1600 करोड़ पार, 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ धनुष की OM को भी दी मात!

श्रद्धा आर्या का मां बनने के बाद छलका दर्द, बोलीं- 'खुद से ब्रेकअप करने जैसा है मदरहुड', जुड़वां बच्चों ने बदल दी जिंदगी!

श्रद्धा आर्या का मां बनने के बाद छलका दर्द, बोलीं- 'खुद से ब्रेकअप करने जैसा है मदरहुड', जुड़वां बच्चों ने बदल दी जिंदगी!

सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर निकाली भड़ास, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, भड़के फैंस ने याद दिलाई रामानंद सागर की विरासत!

सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर निकाली भड़ास, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, भड़के फैंस ने याद दिलाई रामानंद सागर की विरासत!

KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!

KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01शाहरुख खान से अबराम ने पूछा, 'नफरत को प्यार में कैसे बदलें?' 26/11 और पहलगाम हमले का जिक्र कर किंग खान ने जीता दिल!
  2. 02श्रद्धा आर्या का मां बनने के बाद छलका दर्द, बोलीं- 'खुद से ब्रेकअप करने जैसा है मदरहुड', जुड़वां बच्चों ने बदल दी जिंदगी!
  3. 03बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महाविस्फोट, 17वें दिन ₹1600 करोड़ पार, 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ धनुष की OM को भी दी मात!
  4. 04सुनील लहरी ने फिर 'रामायण' पर निकाली भड़ास, बोले- फिल्म ने पहुंचाया आघात, भड़के फैंस ने याद दिलाई रामानंद सागर की विरासत!
  5. 05KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, अब ₹7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement