Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
'स्मित मच्छर को महावीर चक्र दो', 174 जान बचाने वाले पायलट के मुरीद हुए जावेद अख्तर, रवीना ने दी सलामी
फ्लाईदुबई की उड़ान में गोलीबारी और अफरा-तफरी के बीच मुंबई के कैप्टन स्मित मच्छर ने अदम्य साहस दिखाते हुए 174 यात्रियों की जान बचाई। उनकी बहादुरी की चर्चा अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। जावेद अख्तर ने उन्हें महावीर चक्र देने की मांग की, जबकि रवीना टंडन ने भी पायलट के साहस को सलाम किया। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/Inspirational Stories2026.10.02संस्करण · HI
Inspirational Storiesपढ़ने का समय · 2 मिनट

'स्मित मच्छर को महावीर चक्र दो', 174 जान बचाने वाले पायलट के मुरीद हुए जावेद अख्तर-रवीना

फ्लाईदुबई की उड़ान में गोलीबारी और अफरा-तफरी के बीच मुंबई के कैप्टन स्मित मच्छर ने अदम्य साहस दिखाते हुए 174 यात्रियों की जान बचाई। उनकी बहादुरी की चर्चा अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। जावेद अख्तर ने उन्हें महावीर चक्र देने की मांग की, जबकि रवीना टंडन ने भी पायलट के साहस को सलाम किया।

SA
द्वाराShaikh Almina2 अक्टूबर 2026 को 02:33 pm बजे
2 मिनट का पठन
साझा करें

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को हुए खौफनाक घटनाक्रम के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में 174 यात्री सवार थे। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में को-पायलट के साथ हुए संघर्ष में स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू को स्थिति संभालने का मौका मिला। विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

घटना के बाद स्मित मच्छार के साहस की तारीफ करने वालों में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हो गईं। रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्मित की बहादुरी से जुड़ी कई पोस्ट शेयर करते हुए उनके साहस को सलाम किया। सोनम कपूर, कंगना रनौत, शमिता शेट्टी, रिद्धिमा कपूर साहनी और शेफ कुणाल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत और सूझबूझ की सराहना की।

इसी बीच गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि स्मित को सलाम और कहा कि वह 'महावीर चक्र जैसे सम्मान' के हकदार हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

इस पूरे मामले में यह भी सामने आया कि विमान में मौजूद कुछ यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने संकट के दौरान कॉकपिट में पहुंचकर स्थिति संभालने में मदद की। रिपोर्टों के अनुसार, विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों और बाकी क्रू को सुरक्षित बताया गया।

कैप्टन स्मित मच्छार के पास 13 साल से ज्यादा का कमर्शियल एविएशन अनुभव और करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव बताया गया है। फ्लाईदुबई से पहले वह लगभग 11 साल तक स्पाइसजेट से जुड़े रहे थे। घटना के बाद उनके साहस और पेशेवर सूझबूझ की लगातार चर्चा हो रही है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

अंधेरे विमान में बरस रहीं थीं गोलियां, फिर भी नहीं डरे स्मित मच्छर, 174 यात्रियों की बचाई जान

अंधेरे विमान में बरस रहीं थीं गोलियां, फिर भी नहीं डरे स्मित मच्छर, 174 यात्रियों की बचाई जान

मैकेनिक हैं पिता, बेटी रूबीना फ्रांसिस ने जीता ब्रॉन्ज तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना; बोले – बेटी आएगी तो…

मैकेनिक हैं पिता, बेटी रूबीना फ्रांसिस ने जीता ब्रॉन्ज तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना; बोले – बेटी आएगी तो…

Ind vs SL: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के कायल हुए रविचंद्रन अश्विन, हिटमैन की तारीफ में कह दी बड़ी बात

Ind vs SL: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के कायल हुए रविचंद्रन अश्विन, हिटमैन की तारीफ में कह दी बड़ी बात

अनुपम खेर का 'राम भक्त हनुमान' गाना रिलीज, बताया सच्ची भक्ति का असली मतलब, पूजा-पाठ से कहीं बढ़कर है हनुमान जी की सेवा!

अनुपम खेर का 'राम भक्त हनुमान' गाना रिलीज, बताया सच्ची भक्ति का असली मतलब, पूजा-पाठ से कहीं बढ़कर है हनुमान जी की सेवा!

26/11 हमले को याद कर भावुक हुए अली जफर, बोले- भारत में 'तेरे बिन लादेन' की शूटिंग के वक्त ऐसा था माहौल!

26/11 हमले को याद कर भावुक हुए अली जफर, बोले- भारत में 'तेरे बिन लादेन' की शूटिंग के वक्त ऐसा था माहौल!

'एक साल बाद भी धर्मेंद्र के जाने का गम नहीं हुआ कम', हेमा मालिनी ने पहली बरसी पर बयां किया दर्द, पुनर्जन्म को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात!

'एक साल बाद भी धर्मेंद्र के जाने का गम नहीं हुआ कम', हेमा मालिनी ने पहली बरसी पर बयां किया दर्द, पुनर्जन्म को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 0126/11 हमले को याद कर भावुक हुए अली जफर, बोले- भारत में 'तेरे बिन लादेन' की शूटिंग के वक्त ऐसा था माहौल!
  2. 02'एक साल बाद भी धर्मेंद्र के जाने का गम नहीं हुआ कम', हेमा मालिनी ने पहली बरसी पर बयां किया दर्द, पुनर्जन्म को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात!
  3. 03Box Office पर औंधे मुंह गिरी 'Ramayana', 19वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई, क्या हनुमान जी बचाएंगे फिल्म की नैया?
  4. 04 ₹1 करोड़ जीतते ही भूषण ठाकरे ने किया मां से खास वादा, बोले- सोने के गहने लूंगा, UPSC से ज्यादा KBC पर था भरोसा!
  5. 05'रामायण' पर विवाद! मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, रावण को महान और राम-लक्ष्मण को डरपोक दिखाने का लगा आरोप!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement