Salim Khan Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान ने कई सालों बाद अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की है। दरअसल, सलीम खान ने अपनी दूसरी शादी के बारे में अपनी बेटे अरबाज खान के शो में बताई है। सलीम ने बताया है कि उन्होंने हेलेन (Salim Khan Helen) से शादी क्यों की थी। Read this also: Kiara Advani अपनी शादी में नहीं पहनेंगी सब्यसाची का लहंगा, जानें क्या है वजह?

Salim Khan ने क्यों की दूसरी शादी
बात दें कि इन दिनों अरबाज खान (Arbaaz Khan New Show) अपने नए शो ‘द इन्विसिबल विद अरबाज खान’ (The Invincibles) में नजर आ रहे हैं, जिसके अपकमिंग एपिसोड में उनके पिता सलीम खान बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। शो में सलीम अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बड़े खुलासे करते दिख रहे हैं। शो के प्रोमो वीडियो में अरबाज खान अपने पिता से उनकी दूसरी शादी (Salim Khan First Wife) को लेकर सवाल करते हैं, जिस पर सलीम कहते हैं, ”वह उस समय जवां थीं, मैं भी था। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था, मैंने बस उस समय उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। यह एक इमोशनल एक्सीडेंट था, जो किसी के साथ भी हो सकता है।” Read this also: Shalin Bhanot की पूर्व पत्नी को एक बार फिर मिला प्यार, इस शख्य से करने जा रही हैं दूसरी शादी
सलीम खान ने Javed Akhtar पर भी की बात
बता दें कि सलीम खान और जावेद अख्तर (Salim Khan Javed Akhtar Fight) ने कई सालों तक एक साथ बेहतरीन काम किया है, लेकिन कुछ समय के बाद मीडिया में उनके मनमुटाव को लेकर खबरें आने लगी थी, जिस पर सलीम ने अब बात की है। उन्होंने कहा, ”जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब हमारे मेंटल कनेक्शन जो थे, वो कही ब्रेक हो गए हैं।” Read this also: Kiara Advani को दुल्हनिया बनाने निकले Sidharth Malhotra, वीडियो हुआ वायरल



