Shalin Bhanot Ex Wife Daljeet Kaur: ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट शालीन भनोट संग अपनी असफल शादी के बाद टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर को एक बार फिर प्यार मिल गया है, जिससे वह जल्द शादी भी करने वाली हैं। जी हां, दलजीत एक साल से यूके के रहने वाले निखिल पटेल को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। Read this also: Kiara Advani को दुल्हनिया बनाने निकले Sidharth Malhotra, वीडियो हुआ वायरल

दलजीत ने बताई अपनी शादी की प्लानिंग
दरअसल, दलजीत ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में एक मीडिया संस्थान से बात की है। उन्होंने बताया, ”मेरी शादी मार्च में है और मैं अभी बहुस सी चीजों का पता लगा रही हूं। शादी के बाद में कुछ सालों के लिए अफ्रीका स्थित नैरोबी चली जाऊंगी क्योंकि निखिल को अभी काम के कारण वहां रहना है। काम खत्म होने के बाद हम लंदन वापस चले जाएंगे। लंदन में उनका घर है।” बता दें कि निखिल और दलजीत दोनों की ये दूसरी शादी है। Read this also: Gadar 2 की रिलीज से पहले फिल्म का एक सीन हुआ लीक, तारा सिंह के अवतार में दिखे एक्टर
कैसे हुई निखिल और दलजीत की मुलाकात
बता दें कि दलजीत की मुलाकात निखिल से पिछले साल दुबई में एक दोस्त की पार्टी के दौरान हुई थी। उस दौरान दोनों ने अपने-अपने बच्चों के बारे में बाती की थी। एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नेपाल में सगाई की थी। इससे पहले, दलजीत ने एक्टर शालीन भनोट से साल 2009 में शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जेयडन है। Read this also: Anurag Kashyap ने Shah Rukh Khan संग काम करने से किया मना! कहा- ‘उनके साथ कोई काम नहीं…’



