Kiara Advani Wedding Dress: इन दिनों बॉलीवुड में बस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की शादी का शोर है। दोनों 6 फरवरी 2023 को शादी करने वाले हैं। वहीं, कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स आज यानी 4 फरवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं। कपल अपने-अपने परिवार के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हो चुका है। इस बीच यह खबर सामने आई है कि कियारा आडवाणी अपनी शादी में फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा नहीं पहनने वाली है। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्यों कियारा अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा नहीं पहनेंगी? Read this also: Shalin Bhanot की पूर्व पत्नी को एक बार फिर मिला प्यार, इस शख्य से करने जा रही हैं दूसरी शादी

Kiara Advani नहीं पहनेंगी सब्यसाची का लहंगा
सब्यसाची मुखर्जी की बात करें, तो वह बॉलीवुड की ज्यादातक दुल्हनों की पहली पसंद है, लेकिन ऐसी क्या वजह है कि कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के लिए सब्यसाची के लहंगे को नहीं चुना? दरअसल, ‘ईटाइम्स’ की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के काफी करीब है। जिस वजह से हो सकता है कि वह मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। एक तरह से देखा जाए तो कियारा को ज्यादातर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट्स में ही देखा गया है। वहीं, आज मनीष मल्होत्रा को कियारा आडवाणी संग जैसलमेर के लिए रवाना होते हुए भी देखा गया था। Read this also: Kiara Advani को दुल्हनिया बनाने निकले Sidharth Malhotra, वीडियो हुआ वायरल
कियारा-सिद्धार्थ की शादी के फंक्शन
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी 6 फरवरी 2023 को जैसलमेर के ‘सूर्यगढ़ पैलेस’ में होने वाली है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि कपल 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। वहीं, आज से यानी 4 फरवरी 2023 से कपल की शादी प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो रहे हैं। Read this also: Gadar 2 की रिलीज से पहले फिल्म का एक सीन हुआ लीक, तारा सिंह के अवतार में दिखे एक्टर



