Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी (sidharth malhotra and kiara advani wedding) की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कपल अपनी शादी के लिए जैसलमेर के लिए रवाना हो चुका है। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के अपने घर से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं यह वीडियो। Read this also: Gadar 2 की रिलीज से पहले फिल्म का एक सीन हुआ लीक, तारा सिंह के अवतार में दिखे एक्टर

Sidharth Malhotra शादी के लिए हुए रवाना
सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ अपने मुंबई वाले घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहां से वह अपने परिवार के साथ जैसलमेर के लिए निकलेंगे। सिद्धार्थ के इस वीडियो पर फैंस उनको शादी की बधाई दे रहे हैं। Read this also: Anurag Kashyap ने Shah Rukh Khan संग काम करने से किया मना! कहा- ‘उनके साथ कोई काम नहीं…’
View this post on Instagram
Kiara Advani-Sidharth Malhotra की शादी में नो फोन पॉलिसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ ने होटल के सभी मेहमानों और स्टाफ से यह रिक्वेस्ट की है कि शादी में कोई भी फोटो और वीडियो क्लिक न करें। इसके अलावा, उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से भी ‘नो फोन पॉलिसी’ की रिक्वेस्ट की है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई सेलेब्स अपनी शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ की रिक्वेस्ट कर चुके हैं। बता दें कि कपल ने अपनी शादी में गिने-चुने मेहमानों को ही बुलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा और सिद्धार्थ की शादी में उनके परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कई फ्रेंड्स भी शिरकत करेंगे, जिनमें राम चरण, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत का नाम शामिल है। Read this also: Kiara advani-Sidharth Malhotra की शादी की तैयारियां हुई शुरू, जैसलमेर के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस



