Indian Premier League के इतिहास में पहली बार विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से कोई भी कप्तानी करता हुआ नजर नहीं आएगा।
Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के संस्करण की शुरुआत होने से अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव किया और एमएस धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड को टीम का कप्तान बना दिया। इससे पहले गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या बनाए गए थे। 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर ने संभाली थी लेकिन रेगुलर कप्तान ऋषभ पंत की वापसी ने एक और बदलाव को हवा दे दी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी वापसी कर चुके हैं और नितीश राणा से कप्तानी ले ली गई है।
देखा जाए तो कुल मिलकार अब तक इस सीजन आते आते 6 टीमों ने अपने कप्तान को बदल डाला है। मुंबई इंडियंस की कमान 2023 में रोहित शर्मा ने संभाली थी और अब हार्दिक पंड्या नए कप्तान होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर थे लेकिन अब ऋषभ पंत होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा थे और अब श्रेयस अय्यर होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की भी कमान पैट कमिंस के हाथों में आ गई है तो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल होंगे।
The 🔟 Captains are READY! 😎
— IndianPremierLeague (@IPL) March 21, 2024
The Goal is SET 🏆
Let the #TATAIPL 2024 begin 😍 pic.twitter.com/f8cdv5Zfqh
IPL 2024 के कप्तान और उनकी फीस
- सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए
- लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल 17 करोड़ रुपए
- दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत 16 करोड़ रुपए
- मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या 15 करोड़ रुपए
- राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन 14 करोड़ रुपए
- कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपए
- पंजाब किंग्स: शिखर धवन 8.25 करोड़ रुपए
- गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल 8 करोड़ रुपए
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसी 7 करोड़ रुपए
- चेन्नई सुपर किंग्स: ऋुतुरात गायकवाड़ 6 करोड़
IPL 2023 कप्तानों के लिस्ट
- सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम
- लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल
- दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा
- राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
- कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा
- पंजाब किंग्स: शिखर धवन
- गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसी
- चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़





