आईपीएल 2025 में रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले हैं. अब उन्होंने धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए बयान दिया है.
IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच अचानक संन्यास लेकर रविचंद्रन अश्विन घर लौट आए हैं. इसके बाद से ही वह चर्चा में बने हुए हैं. रिटायरमेंट के बाद अश्विन ने कहा कि वह अपने बचे हुए क्रिकेट के बचे हुए सालों को आईपीएल में बिताएंगे. दिग्गज की आईपीएल 2025 में घर वापसी हुई है और वह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं.
धोनी रखते हैं मूल बातों का ध्यान

रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी में काफी क्रिकेट खेला है. फिर चाहें वह आईपीएल की बात हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट की. अब एक बार फिर IPL 2025 में अश्विन माही के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले हैं. हालांकि, अब CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं, लेकिन जाहिर तौर पर सबसे अनुभवी खिलाड़ी माही हैं. अश्विन ने धोनी की कप्तानी की खूब तारीफ की है.
उनका कहना है कि, ‘मैदान पर एमएस धोनी की मूल बातों का ध्यान रखते हैं. उनकी ये खासियत और सादगी ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. मुझे लगता है कि माही ज्यादातर बेसिक चीजें सही करते हैं और उन्हीं पर ज्यादा फोकस करते हैं. ज्यादातर कप्तान बुनियादी बातों को अहमियत नहीं देते, जिससे खेल उनके लिए और मुश्किल हो जाता है.’
बॉलर्स को लेने देते हैं अपने फैसले
अश्विन ने आगे बताया की धोनी कभी भी किसी गेंदबाज के प्लान के बीच में कुछ नहीं कहते. इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि,
उदाहरण के लिए, धोनी गेंदबाज को कभी नहीं बताते कि कहां गेंदबाजी करनी है. पहली बात वह कहेंगे कि अपनी फील्डिंग आप खुद ही लगाओ और फील्ड के हिसाब से बॉलिंग करो. वह इस बात से नफरत करते हैं कि जब एक नया बल्लेबाज बैटिंग करने आए और आप उन्हें लूज बॉल्स दें. वह मुझे बॉलिंग से नहीं हटाएंगे, यदि मैंने अच्छी बॉल पर एक ओवर में 2-3 चौके खा लिए, तो ये उनके हिसाब से अच्छी बात है.’.

मूल बातों को भूल गए हैं
रविचंद्रन अश्विन ने आगे जो कहा, उसे देखकर ऐसा लगता है मानो वह रोहित शर्मा और विराट कोहली या फिर अपने आईपीएल कप्तानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘सच बताऊं तो अगर मैंने किसी नए बल्लेबाज को कट या ड्राइव शॉट खेलने का मौका दिया, तो वह नाराज हो जाते हैं. फिल वो फील्डिंग के बारे में बताएंगे और तो और मुझे बॉलिंग से भी हटा देंगे. ये क्रिकेट की एक बहुत ही बेसिक बात है. लेकिन, ऐसा पिछले कुछ सालों में मैंने ऑब्जर्व किया है कि लोग मूल बातें भूल गए हैं.’





