Vivek Agnihotri: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशन विवेक अग्नीहोत्री (Vivek Agnihotri) अक्सर चर्चा में रहते हैं. विवेक की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीजिंग के बाद से ही विवादों में घिरी नजर आती है. वहीं फिल्म ने कई बड़े खिताब भी अपने नाम कर लिए हैं. हालांकि बॉलीवुड को लेकर विवेक की धारणा अलग है. विवेक के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री ने उनका बायकॉट कर दिया है.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने कहा कि, मीडिल क्लास लोग फिल्मों से खुद को रिलेट नहीं कर पाते हैं. यही कारण है कि लोग थिएटर जाना कम पसंद करते हैं. वहीं जनता काफी आसली हो गई है और वो घर पर फिल्में देखना पसंद करती है.

फिल्म इंडस्ट्री पर बात करते हुए विवेक ने कहा कि, मुझे इंडस्ट्री से पूरी तरह बायकॉट कर दिया गया है. मैंने मीडिल क्लास लोगों में एक बात नोटिस की है कि लोगों की वास्तविक समस्याएं फिल्मों में नहीं दर्शायी जाती हैं. जिसके चलते लोग खुद को कनेक्ट नहीं कर पाते हैं.
इसी कड़ी में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का उदाहरण देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद रिलीज हुई कई फिल्मों ने युवाओं पर असर डाला है. नतीजतन युवा अब सड़कों पर आ गया है. मगर दीवार जैसी फिल्मों में आप युवाओं की बजाए अमिताभ बच्चन को देखते हैं.
ये भी पढ़ें – Pooja Dadlani: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की सालाना इनकम जानकर हो जाएंगे हैरान, कई कीमती चीजों की भी हैं मालकिन
हालांकि अभिनेत्री कंगना रनौत पर बात करते हुए विवेक अग्नीहोत्री कहते हैं कि, अगर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की व्यवस्था में कहीं कमी है. तो हमें सवाल करने का पूरा अधिकार है. मगर बॉलीवुड के खिलाफ सिर्फ मैं और कंगना ही सवाल उठाते हैं. आखिर ऐसा क्यों है.
बता दें कि, विवेक अग्नीहोत्री को फिल्म इंडस्ट्री के मुखर और बेबाक निर्देशकों में गिना जाता है. वहीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने वाले लोगों को भी विवेक कई बार मुंह तोड़ जवाब दे चुके हैं.





