Pooja Dadlani: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का नाम फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स में शुमार है. वहीं शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. मगर क्या आप शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) के बारे में जानते हैं. पूजा एक दशक से किंग खान का बिजनेस मैनेज कर रही हैं. हालांकि पूजा ददलानी की सालाना इनकन आपको हैरान कर सकती है.
पूजा 2012 से शाहरुख खान की मैनेजर हैं. वहीं 2021 में किंग खान के बेटे आर्यन खान एनसीबी की रडार पर थे. ऐसे में आर्यन और खान फैमिली के बीच की कड़ी बनकर पूजा ने शाहरुख को पूरा सपोर्ट किया था. ऐसे में जाहिर है शाहरुख भी पूजा को बतौर मैनेजर काफी बड़ी रकम देते हैं. जिसे जानने के बाद आप हैरान हो सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा का साला पैकेज 7-9 करोड़ के बीच में है. पूजा मर्सडीज कार से लेकर बांद्रा में लक्जरी हाउस जैसी कई कीमती चीजों की मालकिन हैं. वहीं पूजा के नए आलीशान घर की सजावट खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने की है.
पूजा की पर्सनल लाइफ पर बात करें, तो पूजा ने एक बिजनेसमैन हितेश गुरनानी के साथ सात फेरे लिए हैं. दोनों कपल्स की एक बेटी भी है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा की कुल सम्पत्ति लगभग 40-50 करोड़ तक है.
ये भी पढ़ें – नाक की गलत सर्जरी के बाद अपना बदसूरत चेहरा देख SHOCK हो गई थीं प्रियंका, बोलीं- डिप्रेशन में चली गई थी
पूजा ददलानी शाहरुख खान की परछाई की तरह हमेशा उनके साथ रहती हैं. शाहरुख की हाई प्रोफाइल मीटिंग से लेकर विदेशी दौरों में पूजा अक्सर किंग खान के साथ स्पॉट की जाती हैं. ऐसे में जाहिर है कि किंग खान की मैनेजर पूजा भी मुंबई में लक्जरी लाइफस्टाइल एन्जॉय करती हैं.





