इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की होने वाली नीलामी में 35 साल से उपर के इन तीन गेंदबाजों के लिए सभी 10 टीमों के बीच कड़ी जंग देखने को मिल सकती है.
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए नीलामी नवंबर के अंत में होने वाली है. बीसीसीआई द्वारा रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंपनी है. इस प्रकिया के बाद नीलामी की तैयारी शुरु हो जाएगी. ये नीलामी 35 साल से उपर के 3 खिलाड़ियों के लिए काफी यादगार साबित हो सकती है. उन्हें खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच खड़ी जंग देखने को मिल सकती है.
डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है. उम्मीद कम है कि 37 साल के डेविड वॉर्नर को डीसी रिटेन करे. इसलिए उनका नीलामी में आना पक्का है. ऐसे में उनपर सभी टीमों की नजर होगी. वॉर्नर एक सफल बल्लेबाज तो हैं हीं आईपीएल के सफल कप्तानों में भी उनका नाम शुमार है. 184 आईपीएल मैचों में वॉर्नर 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाते हुए 6565 रन बना चुके हैं
ईशांत शर्मा

36 साल के ईशांत शर्मा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. उनकी वापसी की संभावना भी कम है लेकिन पिछले 2 साल में उनका प्रदर्शन डीसी के लिए अच्छा रहा है. वे रिटेन नहीं होंगे लेकिन नीलामी में जाने के बाद उनके अनुभव को देखते हुए सभी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं. ईशांत 110 आईपीएल मैचों में 93 विकेट ले चुके हैं.
मोहित शर्मा
Shubman Gill " Mohit Sharma comes in day in and day out, he practice his skills.He is so skilful.Its not easy in the heat to bowl four overs back to back, but he comes in and bowls those Yorkers, slower ones, and mixes them up so well "pic.twitter.com/nBwxw602So
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) April 1, 2024
36 साल के मोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ साथ आईपीएल से भी गायब थे लेकिन 2023 और 2024 में जीटी के लिए जिस तरह का प्रदर्शन उनका रहा है उसे देखते हुए उनके लिए भी टीमो के बीच संघर्ष देखने को मिल सकता है. जीटी के लिए पिछले 2 साल में मोहित शुरुआती या फिर डेथ ओवर में बेहतरीन रहे हैं. मोहित 112 मैचों में 132 विकेट ले चुके हैं.





