Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
सुप्रीम कोर्ट का 'रामायण' पर बड़ा फैसला, याचिका खारिज कर कहा- अलग नजरिया है तो खुद बना लें अपनी फिल्म!
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'रामायण' के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को कड़ा संदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि महाकाव्य को देखने और समझने के अलग-अलग नजरिए हो सकते हैं। अगर किसी का दृष्टिकोण अलग है, तो वह खुद अपनी फिल्म बना सकता है। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.27संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 3 मिनट

सुप्रीम कोर्ट ने 'रामायण' के खिलाफ याचिका की खारिज, कहा- अलग नजरिया है तो खुद बना लें अपनी फिल्म!

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'रामायण' के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को कड़ा संदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि महाकाव्य को देखने और समझने के अलग-अलग नजरिए हो सकते हैं। अगर किसी का दृष्टिकोण अलग है, तो वह खुद अपनी फिल्म बना सकता है।

SA
द्वाराShaikh Almina27 नवंबर 2026 को 08:08 pm बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

सुप्रीम कोर्ट का 'रामायण' पर बड़ा फैसला, याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- अलग नजरिया है तो खुद बना लें अपनी फिल्म!

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को लेकर शुरू हुआ विवाद अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। फिल्म में रामायण के प्रसंगों और तथ्यों को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत की एक टिप्पणी ने अब फिल्मी और सोशल मीडिया जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।

'अलग नजरिया है तो अपनी फिल्म बना लीजिए'

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के सामने यह मामला रखा गया। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि उनकी याचिका 23 नवंबर को रजिस्टर हो चुकी है, लेकिन अभी तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।

इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं। इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि फिल्म में रामायण से जुड़े कई तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है और इससे नई पीढ़ी पर असर पड़ सकता है।

इस दलील पर जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने दो टूक टिप्पणी करते हुए कहा कि फिल्म के निर्माता ने अपनी समझ के अनुसार इसे बनाया है। अगर याचिकाकर्ता की महाकाव्य को लेकर अलग समझ है, तो वह भी अपनी समझ के आधार पर फिल्म बना सकते हैं। अदालत ने यह भी कहा कि कोर्ट का समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

किसने दायर की थी याचिका?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह याचिका मनोज सिंह ठाकुर की ओर से दायर की गई थी। इसमें फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मिले प्रमाणपत्र को चुनौती दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म में रामायण के धार्मिक और पौराणिक तथ्यों को विकृत करके प्रस्तुत किया गया है। फिल्म से जुड़े निर्माताओं, कलाकारों और अन्य लोगों को भी मामले में प्रतिवादी बनाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट का 'रामायण' पर बड़ा फैसला, याचिका खारिज कर कहा- अलग नजरिया है तो खुद बना लें अपनी फिल्म!
Photo: Hindi Behind Talkies

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म को लेकर क्यों हुआ विवाद?

बता दें कि 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इसके कुछ चित्रण और रचनात्मक बदलावों को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोग इसकी भव्यता और आधुनिक प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ दर्शकों ने धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों को लेकर सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी क्यों हो रही है चर्चा में?

सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद फिल्म को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। खास बात यह है कि अदालत ने फिल्म के सभी चित्रणों को सही या गलत घोषित नहीं किया, बल्कि केवल तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की। मामले को आगे की प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध किया जा सकता है। इसलिए इसे पूरी याचिका पर अंतिम फैसला समझना सही नहीं होगा।

फिलहाल अदालत की टिप्पणी ने फिल्म निर्माताओं को रचनात्मक स्वतंत्रता और धार्मिक महाकाव्यों की अलग-अलग व्याख्याओं को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, 15 साल बाद 'डैडी कूल' से फिर जमी जोड़ी की केमिस्ट्री!

शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, 15 साल बाद 'डैडी कूल' से फिर जमी जोड़ी की केमिस्ट्री!

इम्तियाज अली ने 'तमाशा' की नाकामी से लिया बड़ा सबक, 'मैं वापस आऊंगा' में नहीं दोहराएंगे पुरानी गलती!

इम्तियाज अली ने 'तमाशा' की नाकामी से लिया बड़ा सबक, 'मैं वापस आऊंगा' में नहीं दोहराएंगे पुरानी गलती!

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पवन सिंह का दिखा दबंग अंदाज, मांग-मांगकर उड़ाए लाखों के नोट, खेसारी लाल को देखने उमड़ी भारी भीड़!

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पवन सिंह का दिखा दबंग अंदाज, मांग-मांगकर उड़ाए लाखों के नोट, खेसारी लाल को देखने उमड़ी भारी भीड़!

बहू शाम्भवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का पलटवार, बोले- वो खुद देवी का रूप हैं, उन्हें मेरे सहारे की क्या जरूरत!

बहू शाम्भवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का पलटवार, बोले- वो खुद देवी का रूप हैं, उन्हें मेरे सहारे की क्या जरूरत!

करिश्मा कपूर के पूर्व ससुराल में 6,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर घमासान! संजय की मां रानी ने मांगा बड़ा हिस्सा, वसीयत में प्रिया का नाम आने से मचा बवाल!

करिश्मा कपूर के पूर्व ससुराल में 6,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर घमासान! संजय की मां रानी ने मांगा बड़ा हिस्सा, वसीयत में प्रिया का नाम आने से मचा बवाल!

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का नवाबी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, राजेश खन्ना से हुई तुलना, अनन्या पांडे भी हार बैठीं दिल!

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का नवाबी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, राजेश खन्ना से हुई तुलना, अनन्या पांडे भी हार बैठीं दिल!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01इम्तियाज अली ने 'तमाशा' की नाकामी से लिया बड़ा सबक, 'मैं वापस आऊंगा' में नहीं दोहराएंगे पुरानी गलती!
  2. 02अनंत सिंह की बेटी की शादी में पवन सिंह का दिखा दबंग अंदाज, मांग-मांगकर उड़ाए लाखों के नोट, खेसारी लाल को देखने उमड़ी भारी भीड़!
  3. 03बहू शाम्भवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का पलटवार, बोले- वो खुद देवी का रूप हैं, उन्हें मेरे सहारे की क्या जरूरत!
  4. 04करिश्मा कपूर के पूर्व ससुराल में 6,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर घमासान! संजय की मां रानी ने मांगा बड़ा हिस्सा, वसीयत में प्रिया का नाम आने से मचा बवाल!
  5. 05अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का नवाबी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, राजेश खन्ना से हुई तुलना, अनन्या पांडे भी हार बैठीं दिल!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement