Dunki First Review: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki First Review) को लेकर चर्चा में हैं. ये साल पूरी तरह से किंग खान के नाम रहा है. पठान और जवान की शानदार सफलता के बाद शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं. वहीं मशहूर अभिनेता बमन ईरानी ने फिल्म देख ली है. जिसके बाद उन्होंने फिल्म से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं.
हैट्रिक मारेंगे शाहरुख
फिल्म डंकी देखने के बाद बमन ईरानी का रिएक्शन काफी पॉजिटिव आया है. बमन का कहना है कि, पठान और जवान के बाद डंकी भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी. जिससे शाहरुख खान बड़े पर्दे पर सफलता की हैट्रिक लगाने में कामयाब हो जाएंगे.

डंकी की कहानी
डंकी के बारे में बात करते हुए बमन ईरानी ने कहा कि, मैंने फिल्म का अर्ली ड्राफ्ट देखा है. फिलम काफी अच्छी बनी है. राजकुमार की अन्य फिल्मों की तरह इसमें भी भरपूर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म आपको कुछ चीजें सोचने पर मजबूर कर देगी. जिसे देखने के बाद आपको जिंदगी का कॉन्सेप्ट समझ में आ जाएगा. बमन ने बताया कि, फिल्म की कहानी गैरकानूनी तरीके से विदेश जाने पर आधारित है. जिसमें कई मुश्किल परिस्थितियां देखने को मिलती हैं.

विक्की कौशल का कैमियो
शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी में अभिनेता विक्की कौशल का भी गेस्ट अपीयरेंस मौजूद हैं. विक्की भी किंग खान की इस फिल्म का हिस्सा बनते नजर आएंगे. वहीं उनका रोल काफी इंट्रेस्टिंग साबित होगा. इसके अलावा फिल्म में शाहरुख के अपोसिट तापसी पन्नू लीड रोल अदा करेंगी. मेकर्स ने हाल ही में डंकी का फिर्स्ट लुक भी शेयर किया था.

कब रिलीज होगी फिल्म
खबरों की मानें तो डंकी का ट्रेलर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 के साथ रिलीज किया जाएगा. ऐसे में 12 नवंबर को टाइगर 3 के साथ दुनिया भर के सिनेमाघरों में डंकी का ट्रेलर भी देखने को मिलेगा. इसके अलावा फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी नजर आएगी. ये फिल्म क्रिसमस से पहले 22 नवंबर को रिलीज होगी. वहीं इसी दिन साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार भी बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी.
ये भी पढ़ें – जवान फिल्म के निर्देशक एटली ने किया बड़ा खुलासा, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बारे में कही ये बात





