Jawan Movie: शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान (Jawan Movie) ने बड़े पर्दे पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने इस साल कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर रख दिए थे. इस फिल्म में जहां शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे. तो वहीं किंग खान के अपोसिट साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा फिल्म मे दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिला था. हालांकि इसी फिल्म से एटली ने भी निर्देशन में कदम रखा है. ऐसे में फिल्म की कामयाबी के बाद एटली ने कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं.

शाहरुख ने दीपिका को ऑफर किया रोल
एटली ने बताया कि, दीपिका को फिल्म में लेने का फैसला शाहरुख खान का ही था. एटली ने कहा, मैंने शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से बात की कि एश्वर्या राठौर के नाम के लिए पठान एक्ट्रेस दीपिका को कास्ट करना चाहिए. मगर पूजा के पूछने पर किंग खान ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए पहले ही दीपिका से बात कर ली है. मगर दीपिका उस दौरान हैदराबाद में फिल्म कल्की 2898 AD की शूटिंग कर रही थीं. जिसके चलते मैं और शाहरुख हैदराबाद गए और वहां हमने दीपिका को रोल समझाया और उन्होंने फौरन इसके लिए हामी भर दी.

आंखों से बोलती हैं दीपिका
दीपिका की तारीफ करते हुए एटली ने कहा कि, दीपिका की आंखे बेहतरीन हैं. हर सीन में डॉयलॉग्स से ज्यादा दीपिका की आंखे बोलती हैं. जिससे सीन खुद ब खुद रियल दिखने लगता है. शायद यही कारण है कि, कुछ देर के रोल में ही दीपिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में उनके किरदार को सबसे ज्यादा सराहना मिली है.
पैन इंडिया मूवी बनाना चाहते थे शाहरुख
एटली ने खुलासा किया कि, शाहरुख खान एक पैन इंडिया मूवी बनाना चाहते थे. जिसे सिर्फ नॉर्थ इंडिया या साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि देश के हर कोने से प्यार मिले. ऐसे में जब शाहरुख ने मेरे सामने ये आइडिया रखा तो मैंने भी इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरु कर दिया. इसके पहले मैंने बॉलीवुड में काम करने की कल्पना भी नहीं की थी. वहीं किंग खान की तारीफ करते हुए एटली ने कहा कि, शाहरुख एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ सीरियस प्रोड्यूसर भी हैं. खासकर जब फिल्म मेकिंग की बात आती है. तो शाहरुख हर काम बिल्कुल परफेक्टली करते हैं.

जवान फिल्म की डीटेल्स
बड़े पर्दे की सुपरहिट फिल्म जवान शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बनी है. जिसकी प्रोड्यूसर खुद शाहरुख की पत्नी गौरी खान हैं. वहीं फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपत्थी ने मुख्य रोल अदा किया है.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के ट्रेलर में मिशेल ली और कैटरीना कैफ की टॉवल फाइट ने लूटी थी लाइमलाइट, मिशेल ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे





