IAS Riya Dhabi Wedding: आईएएस टीना डाबी की आईएएस बहन रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार के साथ शादी की है। सोशल मीडिया पर आने के बाद शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। हर कोई शादी के लाल जोड़े में सजी रिया डाबी और शेरवानी पहने उनके पति मनीष कुमार को देखना चाहता है। वहीं, रिया डाबी को लेकर एक और चर्चा है कि उन्होंने मनीष के साथ दूसरी बार शादी की है। इस रिपोर्ट में पढ़िए, रिया और मनीष की प्रेम कहानी से लेकर, उनकी शादी की डिटेल।
कौन है रिया डाबी?
आईएएस रिया डाबी राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। वर्तमान में वह उदयपुर जिले में पदस्त हैं। वहीं, रिया के पति आईपीएस मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी थे, बाद में उन्होंने अपना कैडर राजस्थान करा लिया था। रिया डाबी को पहली पोस्टिंग अलवर में मिली थी तो वहीं मनीष को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में मिली थी। लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी मसूरी में शुरू हुई थी।

कब हुई थी पहली मुलाकात
दोनों की पहली मुलाकात मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में हुई थी। यूपीएससी परीक्षा में सफल होने के बाद रिया और मनीष यहां ट्रेनिंग करने आए थे। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आया, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लेकिन, ये दोस्ती ज्यादा दिन तक नहीं रह सकी, क्योंकि इनका रिश्ता प्यार में बदल गया था। मसूरी में ट्रेनिंग खत्म करने के बाद दोनों अपनी-अपनी पोस्टिंग पर चले गए, लेकिन इस फासले ने उनके प्यार को और मजबूत कर दिया।
https://www.instagram.com/p/C32MJx4tub7/?igsh=c3l6dnQ1NmphMG11
आईएएस रिया डाबी के प्यार में पड़े आईपीएस मनीष कुमार ने केंद्र सरकार को अर्जी भेजकर अपना कैडर बदलने की मांग की। गृह मंत्रालय को लिखी अर्जी में उन्होंने महाराष्ट्र की जगह राजस्थान कैडर मांगा। जून 2023 के गृह मंत्रालय ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया है। इस दौरान सामने आया कि अप्रैल 2023 में रिया और मनीष ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद ही उन्होंने कैडर बदलने की मांग की थी। हालांकि, उस दौरान भी रिया या मनीष की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया था।

कब हुई दोनों की शादी?
अप्रैल 2023 में आईएएस रिया डाबी और मनीष कुमार की कोर्ट मैरिज की चर्चा के दौरान कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन, अब 9 महीने के बाद फरवरी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों को राजस्थान पुलिस के कर्मचारी सुनील नवलगढ़ नाम के इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया गया है। सुनील ने इस तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा- जयपुर के मैरियट होटल में आईएएस रिया डाबी और आईपीएस मनीष कुमार के शादी समारोह में शामिल हुआ।
इसे लेकर दो बातें हो सकती हैं, पहली यह कि आईएएस रिया और आईपीएस मनीष कुमार ने अप्रैल 2023 में कोर्ट मैरिज की और अब कुछ दिन पहले जयपुर में परिजनों-दोस्तों की मौजूदगी में विधिवत तरीके से शादी कर ली। वहीं, दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि रिया और मनीष की शादी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वो पुरानी हों।

आईएएस रिया डाबी और उनके पति मनीष कुमार ने हाल ही में शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसे लेकर रिया ने लिखा- लिखा- (Forever and beyond) हमेशा और परे। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, ऐसे में यह चर्चा अभी भी जारी है कि उन्होंने शादी कब की।





