Tiger 3: पिछले एक दशक में YRF स्पाई यूनिवर्स 100 प्रतिशत ब्लॉकबस्टर के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बन गई है. आदित्य चोपड़ा ने साल 2012 में फिल्म एक था टाइगर से स्पाई फिल्म्स बनाना शुरु किया था. सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर जमकर कमाई भी की. जिसके बाद आदित्य चोपड़ा ने 2017 में टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म टाइगर जिंदा है से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया. वहीं 2019 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर से ये सिलसिला जारी रहा. जिसके बाद इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया. वहीं बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) YRF स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म बनने जा रही है.

टाइगर 3 का राज खुला
YRF स्पाई यूनिवर्स का पहला कनेक्शन फिल्म पठान में देखा गया था. जहां शाहरुख खान को बचाने के लिए टाइगर के रुप में सलमान खान का कैमियो मौजूद था. ऐसे में टाइगर 3 के सेट पर शाहरुख की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि फिल्म में इस बार पठान की एंट्री पक्की है. मगर टाइगर 3 का असली सस्पेंस अभी भी बाकी है. जी हां, खबरों की माने तो फिल्म वॉर में कबीर का किरदार अदा करने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन का भी टाइगर 3 में स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलने वाला है.

कबीर की होगी एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य चोपड़ा ने YRF स्पाई यूनिवर्स के के सभी जासूसों को सिल्वर स्क्रीन पर मिलाने का खाका तैयार कर लिया है. कोई नहीं जानता, लेकिन पठान के साथ कबीर भी टाइगर 3 में भी दिखाई देंगे. ये राज सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों को ही मालूम है. आदित्य चोपड़ा टाइगर पठान और कबीर को एक साथ लाना चाहते हैं. मगर इस जानकारी को अभी तक गुप्त रखा गया है. उम्मीद है कि 12 नवंबर को टाइगर 3 की रिलीजिंग के साथ ही इस सस्पेंस के पर्दा उठेगा.
ये भी पढ़ें – रिलीजिंग से पहले टाइगर 3 के मेकर्स ने दिया फैंस को सरप्राइज, फिल्म का नया प्रोमो आया सामने, एक्शन मोड में दिखे स्टार्स





