Tiger 3 new Promo: सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस का उत्साह सांतवें आसमान पर है. फिल्म का टीजर, ट्रेलर और पहला गाना देखने के बाद लोग बेहद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म की रिलीजिंग में महज 9 दिन बचे हैं. ऐसे में टाइगर 3 के मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए नया प्रोमो (Tiger 3 new Promo) रिलीज कर दिया है.
50 सेकेंड में एक्शन भरपूर
शुक्रवार की सुबह टाइगर 3 का नया प्रोमो रिलीज करके मेकर्स ने सभी की एक्साइटमेंट को बूस्ट कर दिया है. 50 सेकेंड के इस वीडियो में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी का जबरदस्त अवतार देखने को मिल रहा है. ऐसे में जहां सलमान और इमरान आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं. तो वहीं कैटरीना कैफ के एक्शन सीन ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
View this post on Instagram
फैंस का रिएक्शन
टाइगर 3 के नए प्रोमो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में टाइगर फ्रेंचाइजी के ज्यादातर फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए सलमान का डायलॉग दोहराया है. फैंस ने लिखा, “जब तक टाइगर मरा नही. तब तक टाइगर हारा नहीं.”

5 नवंबर से बुक करें टिकट
बड़े पर्दे की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी. वहीं 5 नवंबर से फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग शुरु हो जाएगी. हाल ही में सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है. ऐसे में 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से फिल्म के पहले शो का आगाज होगा.
ये भी पढ़ें – CBFC ने बिना किसी कट के टाइगर 3 को दिया U/A सर्टिफिकेट, ‘बेवकूफ’ को ‘मशरुफ’ से बदलने की दी हिदायत





