
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स पर मिली जीत के बाद जमकर जश्न मनाया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Royal Challengers Bangalore: आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत पहले मैच में हार से हुई थी. लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दो मैच जीते. आरसीबी ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को हराया है. इस मैच में टीम के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका अदा की और टीम को जीत दिलाई. आरसीबी की जीत के बाद खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया.
All of us, literally same. ❤️🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #RCBvCSK pic.twitter.com/4jAaLf4oU7
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 19, 2024
आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया है. इसमें सभी खिलाड़ी जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल समेत सभी खिलाड़ी गाना गाते हुए दिख रहे हैं. राजस्थान पर मिली जीत के बाद आरसीबी की पूरी टीम ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस वीडियो पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
RR v RCB: Dressing Room Celebrations
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 6, 2022
A special victory song, appreciation for DK & Shahbaz, a happy captain & his confident troop – we bring to you all the reactions from the dressing room after RCB’s nail-biting win against RR, on Game Day.#PlayBold #IPL2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/R5ne8BCBsa
गौतलब है कि आरसीबी को पहले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच टीम ने 5 विकेट से गंवा दिया था. इसमें आरसीबी बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार गई थी. इसके बाद बैंगलोर ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया. आरसीबी ने राजस्थान पर 4 विकेट से जीत हासिल की. अब टीम का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है. यह मैच 9 अप्रैल को खेला जाएगा.




