बेहद क्यूट और बबली सी दिखने वाली ये बच्ची आज एक्ट्रेस है, जिसको हर घर का बच्चा बच्चा पहचानता है. 45 साल की हो चुकी इस एक्ट्रेस का जिंदगी बेहद कश्मकश भरी रही. पहली शादी की, लेकिन महीनों तक पति के नाम को छुपाए रखा. पति से अलग हुई तो फिर न घर बसाने का बातें की, लेकिन फिर प्यार हुआ, शादी की, लेकिन ये शादी भी टिक नहीं पाई और अपने ही पति को जेल के सलाखों में बंद करवा दिया. क्या आपने पहचाना ये कौन सी एक्ट्रेस हैं?
Bollywood Actor: कहते हैं खुली आंखों से जो सपने देखे जाएं वो पूरे जरूर होते हैं. 27 साल पहले इस बेहद मासूम और भोली-भाली सी दिखने वाली बच्ची ने भी अपने सपनों को सच किया. बचपन बेहद बदहाली में बीता तो परिवार के मदद के लिए 10 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू किया. बड़ी-बड़ी पार्टी में ये बच्ची खाना परोसने का काम करती थी, जिसके लिए 1 दिन का सिर्फ 20 रुपये मिला करते थे. लेकिन सपने बड़े थे, पति से बगावत इस भोली-भाली सी सूरत, बड़ी-बड़ी आंखों वाली बच्ची ने बी-टाउन की गलियों में कदम रखा. काम मिला, लेकिन पहचान अपने काम से ज्यादा विवादों से मिली.

बेहद क्यूट और बबली सी दिखने वाली ये बच्ची आज एक्ट्रेस है, जिसको हर घर का बच्चा बच्चा पहचानता है. 45 साल की हो चुकी इस एक्ट्रेस का जिंदगी बेहद कश्मकश भरी रही. पहली शादी की, लेकिन महीनों तक पति के नाम को छुपाए रखा. पति से अलग हुई तो फिर न घर बसाने का बातें की, लेकिन फिर प्यार हुआ, शादी की, लेकिन ये शादी भी टिक नहीं पाई और अपने ही पति को जेल के सलाखों में बंद करवा दिया. क्या आपने पहचाना ये कौन सी एक्ट्रेस हैं?
अपने अलहदा अंदाज और बेबाकी के लिए जाने जानी वाली ये हसीना है राखी सावंत. राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है. उनकी मां जया भेड़ा ने एक कांस्टेबल आनंद सावंत से दूसरी शादी की, जिसके बाद राखी को दूसरे पिता का सरनेम मिला. राखी को बचपन से ही कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. इसका जिक्र वह खुद इंटरव्यूज और कई शोज में कर चुकी हैं.
राखी सावंत 10 साल की उम्र से काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह मुंबई में एक कैटरिंग सर्विस में खाना परोसने का काम करती थी और यहां उन्हें रोज के 50 रुपये मिलते थे. रॉकी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें. लेकिन बचपन से ही वह सिनेमा में अभिनय करना चाहती थीं. 11 साल की उम्र में राखी ने जब एक डांडिया इवेंट में हिस्सा लेना चाहा तो उनकी मां ने उन्हें खूब मारा और उनके बाल काट दिए. राखी को इस बात से बेहद सदमा लगा और उन्होंने ठान लिया कि वो पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर ही काम करेंगी.

फिल्मी दुनिया में जगह बनाने के लिए उन्होंने कुछ निर्माताओं को अप्रोच करना शुरू किया लेकिन रिजेक्ट हो गईं. कम रंगीन मिजाज होने के कारण कोई भी उन्हें फिल्म में लेने के लिए आगे नहीं आया. इसके चलते उन्हें शरीर और चेहरे की सर्जरी करानी पड़ी. इसके बाद 1997 में फिल्म ‘अग्निचक्र’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. ‘जोरू का गुलाम’, ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘जिस देश में गंगा रहता है’ जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं.
2003 में गाने ‘मोहब्बत है मिर्ची’ गाने ने उनकी किस्मत पलट दी. यह गाना उन्हें चार बार ऑडिशन देने के बाद मिला था. इसके बाद राखी ‘मस्ती’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल करती नजर आईं. 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में वह टॉप फोर फाइनलिस्ट तक पहुंचीं.

राखी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. 3 साल तक वह डांसर अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में रहीं. इसके बाद नेशनल टेलीविजन पर ‘राखी का स्वयंवर’ में उन्होंने एनआरआई इलेश परुजनवाला से सगाई की, लेकिन फिर रिश्ता तोड़ दिया. राखी ने 2019 में खुलासा किया था कि उन्होंने रितेश से सीक्रेट शादी की. रितेश की मुंह दिखाई उन्होंने बिग बॉस में की और बाहर आने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार ऐसी आई कि बात तलाक तक पहुंच गई.

रितेश के जान के बाद उन्होंने कभी शादी या प्यार न करने की कसम खाई थी, लेकिन ये कसम जल्द टूट गई, क्योंकि आदिल खान दुर्रानी को वह दिल दे बैठी. उन्होंने बताया था कि आदिल से शादी के लिए उन्होंने धर्म तक बदला. लेकिन मां के निधन के बाद उन्होंने आदिल पर गंभीर आरोप लगाए और शादी तोड़ दी. इतना ही नहीं, आदिल को जेल भी जाना पड़ा था. जेल से आने के बाद दोनों ने जमकर एक दूसरे पर कीचड़ उछाला था. आदिल ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है. वहीं, 45 की हो चुकीं राखी अभी भी तन्हां हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत के पास लगभग 37 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वह रियालिटी शोज, इवेंट और सोशल मीडिया के जरिए कमाई करती हैं. इतना ही नहीं, कहा जाता है कि राखी के मुंबई में अपना घर भी है. वह अंधेरी और जुहू में दो फ्लैट्स की मालकिन हैं.





