‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच अक्सर लड़ाई देखने को मिली है। वीकएंड का वार पर सलमान खान ने विक्की को उनकी पत्नी के प्रति खराब व्यवहार के लिए लताड़ा।
Bigg Boss 17: टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अंकिता लोखंडे इस समय ‘बिग बॉस 17’ के घर में बंद हैं। उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ घर में प्रवेश किया। हालांकि, घर में एंट्री करते ही यह जोड़ी अपने झगड़े की वजह से सुर्खियां बटोरने लगी है। कपल शो में अक्सर लड़ाई करते हुए दिख रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता के पति को ट्रोल करते नजर आते हैं। उनका कहना है कि वह अक्सर अपनी पत्नी की बेइज्जती करते रहते हैं।

सलमान ने विक्की को लताड़ा
अब वीकएंड का वार पर सलमान खान ने विक्की को उनकी पत्नी के प्रति खराब व्यवहार के लिए लताड़ा। अब नए प्रोमो में विक्की जैन को ‘दिल का घर’ से ‘दिमाग का घर’ में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां अंकिता उनके साथ नहीं रहेंगी। यह सुनकर अभिनेत्री थोड़ी परेशान हो जाती हैं, जबकि विक्की हंसते हैं और बाकी प्रतिभागियों के साथ मस्ती करते हैं।
विक्की-अंकिता की लड़ाई

इसके बाद बिग बॉस इस जोड़ी पर तंज कसते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि अंकिता आप जिसके लिए उदास हैं, वह नाच-गा रहे हैं। बाद में अंकिता और विक्की की फिर लड़ाई हो जाती है। इस दौरान अंकिता अपने पति विक्की से कहते हैं कि तुमने मुझे इस्तेमाल किया है, भूल जाओ कि अब हम शादी-शुदा हैं, तुम्हे अकेले खेलना है खेलो तुम हमेशा से ही ऐसे थे, तुम स्वार्थी हो।
विक्की के बारे में क्या बोलीं अंकिता
इससे पहले, मुनव्वर फारुकी के साथ बातचीत में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के दूसरे पक्ष और गुस्से के मुद्दों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह लड़ाई के दौरान उनकी आवाज से नहीं निपट सकतीं। साथ ही अंकिता ने विक्की को कीड़ा भी बताया था। विक्की जैन को अक्सर अंकिता पर गुस्सा करते हुए देखा जाता है। वह शो में अंकिता पर चिल्लाते हुए ही नजर आते हैं।





