Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘काजी के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला’, CM बोले- जरूर करूंगा वोट, ‘फेम गुरुकुल’ से है पुराना नाता!

‘काजी के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला’, CM बोले- जरूर करूंगा वोट, ‘फेम गुरुकुल’ से है पुराना नाता!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
90's का वो शो, जिसके लिए सड़कें हो जाती थीं वीरान, लोगों ने सीखी हिंदी पढ़ना, दूरदर्शन से विवाद के बाद लगा ताला
90 के दशक में इस टीवी शो का ऐसा जलवा था कि प्रसारण के समय सड़कें तक खाली नजर आती थीं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसे देखने की दीवानगी थी। खास बात यह कि शो ने कई लोगों को हिंदी पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया, लेकिन दूरदर्शन से विवाद के बाद इसका सफर अचानक थम गया। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/टीवी खबरें2026.09.27संस्करण · HI
टीवी खबरेंपढ़ने का समय · 2 मिनट

90's का वो शो, जिसके शुरू होते ही खाली हो जाती थीं सड़कें, बच्चों ने इसी से सीखी हिंदी, दूरदर्शन से विवाद के ब

90 के दशक में इस टीवी शो का ऐसा जलवा था कि प्रसारण के समय सड़कें तक खाली नजर आती थीं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसे देखने की दीवानगी थी। खास बात यह कि शो ने कई लोगों को हिंदी पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया, लेकिन दूरदर्शन से विवाद के बाद इसका सफर अचानक थम गया।

SA
द्वाराShaikh Almina27 सितंबर 2026 को 12:34 pm बजे
2 मिनट का पठन
साझा करें

90 के दशक में जब टीवी मनोरंजन के लिए घरों में दूरदर्शन ही सबसे बड़ा माध्यम था, तब एक फैंटेसी सीरियल ने दर्शकों के बीच ऐसी दीवानगी पैदा की कि उसके प्रसारण के समय गलियां और सड़कें तक सुनसान नजर आती थीं। यह शो था ‘चंद्रकांता’, जो 1994 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ और देवकीनंदन खत्री के मशहूर उपन्यास पर आधारित था।

हिंदी पढ़ने की बढ़ी दिलचस्पी

90's का वो शो, जिसके लिए सड़कें हो जाती थीं वीरान, लोगों ने सीखी हिंदी पढ़ना, दूरदर्शन से विवाद के बाद लगा ताला
Photo: Hindi Behind Talkies

‘चंद्रकांता’ की लोकप्रियता सिर्फ टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं रही। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खत्री के उपन्यास ने कई लोगों को हिंदी पढ़ने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि वे कहानी और उसके रहस्यमयी किरदारों को समझने के लिए किताब तक पहुंचने लगे थे। टीवी पर सीरियल आने के बाद चंद्रकांता, वीरेंद्र सिंह, क्रूर सिंह और अय्यार जैसे किरदार घर-घर में चर्चा का विषय बन गए।

इरफान खान भी थे हिस्सा

90's का वो शो, जिसके लिए सड़कें हो जाती थीं वीरान, लोगों ने सीखी हिंदी पढ़ना, दूरदर्शन से विवाद के बाद लगा ताला
Photo: Hindi Behind Talkies

सीरियल की स्टारकास्ट भी बेहद खास थी। शिखा स्वरूप ने चंद्रकांता, शहबाज खान ने वीरेंद्र विक्रम सिंह और अखिलेंद्र मिश्रा ने क्रूर सिंह का किरदार निभाया। बाद में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बने इरफान खान भी इसमें नजर आए। उन्होंने बद्रीनाथ और सोमनाथ नाम के जुड़वां किरदार निभाए थे।

दूरदर्शन से हुआ विवाद

शो की लोकप्रियता के बावजूद इसके प्रसारण को लेकर दूरदर्शन और निर्माताओं के बीच विवाद हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, दूरदर्शन ने 1995 में शो को 52 और एपिसोड की मंजूरी दी थी, लेकिन शर्त रखी थी कि दर्शक संख्या और विज्ञापन आय पर्याप्त न रहने पर चार सप्ताह के नोटिस के साथ प्रसारण रोका जा सकता है।

90's का वो शो, जिसके लिए सड़कें हो जाती थीं वीरान, लोगों ने सीखी हिंदी पढ़ना, दूरदर्शन से विवाद के बाद लगा ताला
Photo: Hindi Behind Talkies

मार्च 1996 में दूरदर्शन ने विज्ञापन स्पॉट घटने और भविष्य के एपिसोड की रूपरेखा समय पर न मिलने का हवाला देते हुए शो को चार और एपिसोड में खत्म करने का निर्देश दिया। आखिरी एपिसोड 21 अप्रैल 1996 को निर्धारित किया गया था। निर्माताओं ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने दूरदर्शन के फैसले में हस्तक्षेप नहीं किया।

यही वजह है कि ‘चंद्रकांता’ आज भी 90 के दशक के उन टीवी शोज में गिना जाता है, जिसने मनोरंजन के साथ हिंदी साहित्य और टेलीविजन की दुनिया को भी नई पहचान दी।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

छठ करते ही ट्रोल हुईं हिमांशी खुराना, मांग में सिंदूर देख भड़के लोग, बोले- शादी नहीं की तो ये दिखावा क्यों?

छठ करते ही ट्रोल हुईं हिमांशी खुराना, मांग में सिंदूर देख भड़के लोग, बोले- शादी नहीं की तो ये दिखावा क्यों?

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को सरेआम किया प्रपोज? वायरल वीडियो देख फैंस के बीच मची खलबली

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को सरेआम किया प्रपोज? वायरल वीडियो देख फैंस के बीच मची खलबली

हिना खान को लद्दाख में रोज आती थी नाक से खून, एक्ट्रेस ने दिखाई ट्रैवल किट, बोलीं- ये चीजें जरूर रखें साथ!

हिना खान को लद्दाख में रोज आती थी नाक से खून, एक्ट्रेस ने दिखाई ट्रैवल किट, बोलीं- ये चीजें जरूर रखें साथ!

अमिताभ बच्चन पर मंडराया खतरा? गोल्डी ढिल्लों की धमकी में अभिषेक बच्चन का भी जिक्र!

अमिताभ बच्चन पर मंडराया खतरा? गोल्डी ढिल्लों की धमकी में अभिषेक बच्चन का भी जिक्र!

'जय छठी मैया!' गुरमीत चौधरी ने मां संग की छठ पूजा, ठेकुआ बनाने से अर्घ्य देने तक, देखें 16 तस्वीरें

'जय छठी मैया!' गुरमीत चौधरी ने मां संग की छठ पूजा, ठेकुआ बनाने से अर्घ्य देने तक, देखें 16 तस्वीरें

छठ पूजा में डूबीं तमन्ना भाटिया, जुहू चौपाटी पर पहुंचकर हुईं भावुक, बोलीं- खुद को मानती हूं बेहद लकी!

छठ पूजा में डूबीं तमन्ना भाटिया, जुहू चौपाटी पर पहुंचकर हुईं भावुक, बोलीं- खुद को मानती हूं बेहद लकी!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01छठ करते ही ट्रोल हुईं हिमांशी खुराना, मांग में सिंदूर देख भड़के लोग, बोले- शादी नहीं की तो ये दिखावा क्यों?
  2. 02'जय छठी मैया!' गुरमीत चौधरी ने मां संग की छठ पूजा, ठेकुआ बनाने से अर्घ्य देने तक, देखें 16 तस्वीरें
  3. 03छठ पूजा में डूबीं तमन्ना भाटिया, जुहू चौपाटी पर पहुंचकर हुईं भावुक, बोलीं- खुद को मानती हूं बेहद लकी!
  4. 04रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी की मांग में भरा सिंदूर, गुपचुप रचाई शादी!
  5. 05BB20: सलमान खान ने लव गिल को लगाई फटकार, घरवालों ने भी घेरा! 'भाई-बहन की प्रेम कहानी' पर बाहर भी मचा बवाल
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement