5 बार विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सेशना का पहला मैच जीत लिया। उसने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) पर जबरदस्त जीत दर्ज की। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर 16 साल का सूखा खत्म करने के इरादे से उतरी आरसीबी को करारा झटका लगा।
Virendra Sehwag on Dhoni’s Captaincy: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज कर रहे थे, लेकिन धोनी अधिकतर फैसले लेते नजर आए। कहां कैसे फील्डिंग सेट करने से लेकर गेंदबाजी के डिसीजन भई धोनी ने ही लिए। यह सब नजारा देखकर भारतीय टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तंज भर लहजे में मजे लिए।

अपनी कमेंट्री के दौरान वीरेंद्र सहवाग यह कहते हुए नजर आए कि भाई ऋतुराज गायकवाड़ का भी चेहरा दिखा दो। उन्होंने कहा कि वो भी कप्तान है सिर्फ धोनी का ही चेहरा दिखा रहा हो। कमेंट्री के समय का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आईपीएल शुरू होने से एक दिन पहले ही एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई है।
कप्तानी को लेकर गायकवाड़ ने कही बड़ी बात
सीएसके लिए कप्तानी कर रहे गायकवाड़ ने अपनी भूमिका को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कप्तानी का पूरी तरह से आनंद लिया है। कभी भी इसे अतिरिक्त दबाव के रूप में महसूस नहीं किया। मेरे पास इसे संभालने का अनुभव था, कभी कोई दबाव महसूस नहीं हुआ।

आगे कहा कि कि जाहिर तौर पर माही भाई भी थे। मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई स्वाभाविक स्ट्रोकप्लेयर है। अजिंक्य रहाणे भी वास्तव में सकारात्मक खेल रहे हैं। हर कोई अपनी भूमिका जानता है और किस गेंदबाज को लेना है।





