
PBKS vs CSK: आईपीएल 2024 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। चेपोक के मैदान पर दोनों टीमें एक-दसूरे से टकराई। टॉस जीतकर कप्तान सैम करन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद चेन्नई की टीम 163 रन का टारगेट सेट कर सकी। जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलने पड़ी।
CSK ने सेट किया 163 रन का टारगेट
- टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब किंग्स के सामने 163 रन का टारगेट सेट किया। उन्होंने 48 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन की तूफ़ानी और जुझारू पारी खेली।
- उनके अलावा कोई भी बल्लेबाजी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका। सलामी जोड़ी ने 64 रन की साझेदारी कर CSK को दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, नौवें ओवर में ह्रसप्रीत बरार ने अजिंक्य रहाणे को आउट कर इस पार्टनरशिप का अंत किया।
- इसी ओवर में शिवम दुबे गोल्ड डक आउट हो उगए। राहुल चाहर ने रवींद्र जडेजा का विकेट हासिल कर सीएसके की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया। उनके बल्ले से महज छह रन ही निकले।
- दूसरी ओर, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने सधी हुई बल्लेबाजी कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्हें समीर रिजवी का भी साथ मिला। दोनों के बीच 37 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
पंजाब किंग्स को मिली जीत
- पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए। दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई पंजाब किंग्स ने धमाकेदार
- 19 रन के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवा देने के बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई, जिसकी मदद से टीम का स्कोरबोर्ड 83 तक पहुंचा गया।
- हालांकि, 9.2 ओवर में शिवम दुबे ने जॉनी बेयरस्टो (46) को पवेलीयन वापिस भेज दिया। लेकिन अंत में राइली रूसो (43), शशांक सिंह (45) और सैम करन (26) ने बेहतरीन पारी खेल पंजाब को जीत दिलाने में भूमिका निभाई।
- वहीं, मैच गंवा देने के बाद फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। दरअसल, ड्यू होने की वजह से गेंद बहुत ज्यादा गीली हो गई थी। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड ने दो बार गेंद को चेंज करवाया। इसके बावजूद टीम मैच अपने नाम नहीं कर सकी।
CSK को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल
How is two ball change allowed in an innings?? When CSk and MI plays rules go for a toss.#CSKvPBKS
— Akshay (@aksh__96) May 1, 2024
— 🇧🇪 (@LiviNation23) May 1, 2024
Moye Moye CSK😂🤣 pic.twitter.com/gBSXEcWAbC
— 𝑨𝒍𝒑𝒉𝒂 𝑹𝒐𝒂𝒓 (@RoarAlfa1401) May 1, 2024
Again ball change 🤬
— Armann (@Armann_00) May 1, 2024
Ohh goddd. Again and again ball change. Can't take defeat don't play. #CSKvPBKS pic.twitter.com/BO6zMYWXA6
— Lalith kumar (@thelalithkumar) May 1, 2024
Last 5 Games between CSK And PBKS pic.twitter.com/YmjTMZV9zk
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) May 1, 2024
2 BAAR BALL CHANGE KARKE BHI KUCH NAHI HUA 😭
— 𝓟𝓸𝓸𝓳𝓪 (@pooja_hasija14) May 1, 2024
2 baar ball change Kiya fir bhi 0 wickets 💀💀
— Nisarg Prajapati (@TechyNisarg) May 1, 2024
Eden me hume kyu nhi milta ball change krne ko?
— Jaise ko taisa 🤷 (@candidtruth12) May 1, 2024




