
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42 साल की उम्र में भी काफी फिट नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद मैदान पर नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस सीजन भी जमकर हल्ला बोल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया था।
IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी और CSK के फैंस को अक्सर अजीबो-गरीब चीजें करते हुए देखा जा चुका है. मगर अब एक फैन ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे सुनकर शायद आपके होश उड़ जाएंगे. स्पोर्ट्सवॉक चेन्नई नाम के चैनल पर एक फैन ने अपनी मातृभाषा में बताया कि उसने CSK का एक मैच देखने के लिए 64 हजार रुपये खर्च किए थे। ऐसा नहीं है कि मैदान में एक टिकट की कीमत 64 हजार रुपये थी. उस फैन ने बताया कि उन्हें टिकट नहीं मिल पाई थी, इसलिए उसने ब्लैक मार्केट का सहारा लेकर मात्र एक टिकट के लिए इतनी भारी भरकम राशि अदा कर दी थी.
इस फैन ने बताया, “मुझे टिकट नहीं मिल पाई थी, इसलिए मैंने ब्लैक मार्केट का सहारा लिया. मुझे इसके लिए 64 हजार रुपये देने पड़े और मुझे अब बेटी की फीस भरनी बाकी है, लेकिन हम एमएस धोनी को कम से कम एक बार देखना चाहते थे.” ये फैन और उनकी 3 बेटियां धोनी को मैदान में खेलने की झलक पाना चाहते थे, जो उन्हें मिल भी गई है. मगर उनका बेटी की स्कूल फीस ना भरने का खुलासा करने से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. काफी लोगों ने उनके बेटियों की फीस ना भरने के बजाय मैच देखने आने के फैसले को लेकर गलत करार दिया है.
I don't have money to pay the School Fees of my children, but spent Rs 64,000 to get black tickets to watch Dhoni, says this father. I am at a loss for words to describe this stupidity. pic.twitter.com/korSgfxcUy
— Dr Jaison Philip. M.S., MCh (@Jasonphilip8) April 11, 2024
Chepauk Crowd Singing Hukum in sync with DJ to Welcome MS Dhoni in his Den is Peak Cinema🔥pic.twitter.com/kpZLyW8MNb
— 🎰 (@StanMSD) April 9, 2024
बात अगर मैच की करें तो रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद 67 रनों की पारी के दम पर आसानी से मैच अपने नाम किया। इस बार चेन्नई की टीम आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही है। अब तक आईपीएल में उसने 5 मैच खेले हैं, जहां 3 में उसे जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अब चेन्नई का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा।




