
गुजरात टाइटंस (GT) ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रन से हरा दिया. इस मैच के दौरान एक शख्स सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंच गया. महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंचकर इस फैन ने उनके पैर छुए जिसकी वजह से कुछ देर के लिए मैच भी रुक गया था.
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस (GT) ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रन से हरा दिया. इस मैच के दौरान एक शख्स सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंच गया. महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंचकर इस फैन ने उनके पैर छुए जिसकी वजह से कुछ देर के लिए मैच भी रुक गया था. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जल्द ही सुरक्षाकर्मी भी उस शख्स को पकड़कर मैदान से बाहर ले जाते हैं.
सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया शख्स
दरअसल, मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी और शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मौजूद थे. राशिद खान यह आखिरी ओवर फेंक रहे थे. महेंद्र सिंह धोनी ने इस ओवर में राशिद खान की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए थे. राशिद खान की अगली गेंद पर धोनी के खिलाफ LBW की अपील हुई जिसे मैदानी अंपायर ने नकार दिया. इसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में साफ हो गया कि धोनी नॉट आउट थे. तभी अचानक से एक शख्स सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया.
MS Dhoni had a word with the pitch invader after he hugged and touched MS' feet.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 11, 2024
– MS told security to go easy on the fan. ❤️pic.twitter.com/nuxgL1msOe
धोनी के छुए पैर
DEMIGOD @MSDhoni. 🙏🙏 pic.twitter.com/ozv618CsEj
— Dhoni Tharane 5️⃣ 🦁 (@Tharane__Talks) May 10, 2024
सिक्योरिटी तोड़कर शख्स जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंचता है तो माही भी उससे दूर भागकर थोड़ी मस्ती करते हैं. अंत में वह फैन धोनी के पैरों में अपना सिर झुका लेता है. इसके बाद सिक्योरिटी शख्स को पकड़कर मैदान से बाहर ले जाती है. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली. बता दें कि कप्तान शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच शुरुआती विकेट के लिए 210 रन की दमदार साझेदारी के बाद मोहित शर्मा (चार ओवर में 31 रन तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रन से हराया.
CSK चौथे स्थान पर बरकरार
गिल और सुदर्शन के बीच 210 रन की यह साझेदारी इस सीजन में किसी की विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी होने के साथ पहले विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी के बराबर है. इससे पहले लोकेश राहुल और क्विंटन डि कॉक ने 210 रन की साझेदारी की थी. गुजरात ने तीन विकेट पर 231 रन बनाने के बाद सीएसके को आठ विकेट पर 196 रन रोक दिया. गुजरात की यह 12 मैचों में पांचवीं जीत है और टीम 10 अंक के साथ प्लेऑफ की दौड़ में अगर-मगर के फेर के साथ बनी हुई है. CSK की 12 मैचों में यह छठी हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार है.




