Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी पर लगी मुहर! दोनों परिवारों में शुरू हुई तैयारियां, कपल ने खुद किया बड़ा खुलासा
टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आखिर कब सात फेरे लेंगे करण और तेजस्वी? Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/टीवी खबरें2026.11.26संस्करण · HI
टीवी खबरेंपढ़ने का समय · 3 मिनट

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी हुई पक्की! दोनों परिवारों में जश्न की तैयारी शुरू, कपल ने खोला बड़ा राज!

टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आखिर कब सात फेरे लेंगे करण और तेजस्वी?

SA
द्वाराShaikh Almina26 नवंबर 2026 को 01:12 pm बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी हुई पक्की! दोनों परिवारों में जश्न की तैयारी शुरू, कपल ने खोला बड़ा राज!

टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे 'तेजरन' अब अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने की तैयारी में हैं। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब कपल की तरफ से आई जानकारी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

हाल ही में पंकज सेठी के पॉडकास्ट में दोनों ने अपनी शादी की योजनाओं पर खुलकर बात की। इस दौरान करण कुंद्रा ने शादी की तैयारियों को लेकर कहा, 'प्रोसेस शुरू हो गया है।' उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि कपल अब शादी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी की कोई फाइनल तारीख सार्वजनिक नहीं की है।

'देसाई ब्लिंग' में करण ने किया था प्रपोज

करण और तेजस्वी की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2021 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के दौरान हुई थी। शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और देखते ही देखते उनकी जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन गई। फैंस प्यार से इस कपल को 'तेजरन' बुलाते हैं। शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता लगातार मजबूत होता गया।

इस साल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसाई ब्लिंग' में करण ने तेजस्वी को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। करण घुटनों पर बैठकर तेजस्वी के सामने अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। उन्होंने एक बड़ी डायमंड रिंग के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे तेजस्वी ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इस खास पल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

पहले भी कर चुकी हैं शादी पर बात

शादी को लेकर तेजस्वी पहले भी कई बार अपनी राय रख चुकी हैं। साल 2025 में भारती सिंह के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि करण तो बिग बॉस से बाहर आने के बाद ही शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी मां ने दोनों को एक-दूसरे को समझने के लिए थोड़ा समय लेने की सलाह दी थी। उस बातचीत में तेजस्वी ने 2026 में शादी की संभावना से इनकार नहीं किया था, लेकिन कहा था कि इस बारे में अभी बातचीत चल रही है।

फैंस को है शादी की तारीख का इंतजार

अब करण के ताजा बयान ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर तेजरन के चाहने वाले दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, शादी की तारीख, वेडिंग वेन्यू और समारोह से जुड़ी दूसरी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। ऐसे में फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

फिलहाल इतना जरूर है कि करण और तेजस्वी अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो टीवी की इस लोकप्रिय जोड़ी की शादी जल्द ही मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित शादियों में शामिल हो सकती है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

'बिग बॉस 19' की ड्रामा क्वीन तान्या मित्तल की चमकी किस्मत, एकता कपूर ने निभाया वादा, नए शो में देंगी मौका!

'बिग बॉस 19' की ड्रामा क्वीन तान्या मित्तल की चमकी किस्मत, एकता कपूर ने निभाया वादा, नए शो में देंगी मौका!

 ₹1 करोड़ जीतते ही भूषण ठाकरे ने किया मां से खास वादा, बोले- सोने के गहने लूंगा, UPSC से ज्यादा KBC पर था भरोसा!

₹1 करोड़ जीतते ही भूषण ठाकरे ने किया मां से खास वादा, बोले- सोने के गहने लूंगा, UPSC से ज्यादा KBC पर था भरोसा!

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी खुली चेतावनी, बोले- '4 बार समझाया, ईशा से दूर रहो वरना लोग थूकेंगे!'

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी खुली चेतावनी, बोले- '4 बार समझाया, ईशा से दूर रहो वरना लोग थूकेंगे!'

करिश्मा कपूर के पूर्व ससुराल में 6,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर घमासान! संजय की मां रानी ने मांगा बड़ा हिस्सा, वसीयत में प्रिया का नाम आने से मचा बवाल!

करिश्मा कपूर के पूर्व ससुराल में 6,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर घमासान! संजय की मां रानी ने मांगा बड़ा हिस्सा, वसीयत में प्रिया का नाम आने से मचा बवाल!

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का नवाबी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, राजेश खन्ना से हुई तुलना, अनन्या पांडे भी हार बैठीं दिल!

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का नवाबी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, राजेश खन्ना से हुई तुलना, अनन्या पांडे भी हार बैठीं दिल!

'केंडल जेनर की इस हरकत पर मचा बवाल!', स्विमसूट के ऊपर 'ॐ' छपा कपड़ा लपेटने पर भड़के लोग, बोले- हिंदू धर्म का अपमान!

'केंडल जेनर की इस हरकत पर मचा बवाल!', स्विमसूट के ऊपर 'ॐ' छपा कपड़ा लपेटने पर भड़के लोग, बोले- हिंदू धर्म का अपमान!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का नवाबी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, राजेश खन्ना से हुई तुलना, अनन्या पांडे भी हार बैठीं दिल!
  2. 02'केंडल जेनर की इस हरकत पर मचा बवाल!', स्विमसूट के ऊपर 'ॐ' छपा कपड़ा लपेटने पर भड़के लोग, बोले- हिंदू धर्म का अपमान!
  3. 03'बिहार का ब्रैड पिट' कहे गए रवि किशन, साड़ी में देखकर भड़क गए थे पिता, एक्टर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा!
  4. 04'बिग बॉस 19' की ड्रामा क्वीन तान्या मित्तल की चमकी किस्मत, एकता कपूर ने निभाया वादा, नए शो में देंगी मौका!
  5. 05क्या चिराग पासवान की दुल्हन बनेंगी आरुषि निशंक? शादी की अटकलों पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement