Katrina Kaif: IPL 2024 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. वहीं ज्यादातर क्रिकेट लवर्स की फेवरेट टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) है. ऐसे में कई लोग IPL के आगाज के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पिच पर वापसी करते देखना चाहते हैं. हालांकि इस बार धोनी अकेले CSK की अगुवाई नहीं करेंगे बल्कि मशहूर बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी धोनी का साथ देने के लिए CSK का हिस्सा बन चुकी हैं.
कैटरीना बनी CSK की ब्रांड एबेंसडर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली कैटरीना अब IPL की टॉप फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा बन चुकी हैं. IPL 2024 में कैटरीना CSK को रिप्रेजेंट करती नजर आएंगी. जाहिर है, इससे CSK की फैन फॉलोइंग भी बढ़ने लगेगी. वहीं कैटरीना को ब्रेंड एबेंसडर नियुक्त करने के बाद CSK की ब्रांड वैल्यू में भी इजाफा होगा. ऐसे में फैंस इस खबर की आफिशियल कन्फर्मेंशन का इंतजार कर रहे हैं.

एतिहाद एयरलाइन्स का लोगो
IPL 2024 शुरू होने से पहले CSK ने अपना लोगो भी बदल दिया है. अब टीम की जर्सी पर यूऐई की राष्ट्रीय एयरलाइन्स एतिहाद एयरलाइन्स का लोगो होगा. CSK ने अपनी नई जर्सी की तस्वीर भी शेयर की है. जिसकी पीठ पर एतिहाद एयरलाइन्स का लोगो दिख रहा है. बता दें कि, 2023 में एतिहाद एयरलाइन्स ने IPL 2024 में CSK को स्पॉन्सरशिप ली थी. वहीं कैटरीना पहले से ही एतिहाद एयरलाइन्स की ब्रांड एंबेसडर थीं. ऐसे में एतिहाद एयरलाइन्स को स्पॉन्सर बनाने के साथ-साथ CSK ने कैटरीना को भी अपना ब्रांड एंबेसडर चुन लिया है.

कई ब्रांड को कर चुकी हैं प्रमोट
कैटरीना कैफ CSK से पहले भी कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने लेंसकार्ट, पैंटीन शैंपू, मेडिमिक्स, शुगर फ्री, इमामी, ट्रॉपिकाना और कल्याण ज्वैलर्स जैसे ब्रांड्स को प्रमोट किया है. वहीं 2023 से कैटरीना एतिहाद एयरलाइन्स की ब्रांड एंबेसडर हैं. अब इस लिस्ट में CSK का नाम भी जुड़ चुका है.





