आर्यन खान ने शाहरुख से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा लगता है
आर्यन ने आगे कहा कि उनके पिता की तुलना किसी से भी की जाती है और अगर वह भी उन लोगों में शामिल हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उनके मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक शाहरुख खान से तुलना होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने पिता को 'बीस्ट' यानी बेहद शानदार शख्स बताते हुए कहा कि वह वाकई नंबर वन हैं।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बनाई अपनी पहचान

बता दें कि आर्यन खान ने एक्टिंग की जगह निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' उनके निर्देशन में बनी पहली बड़ी परियोजना थी। इस सीरीज में लक्ष्य, सहर बांबा, राघव जुयाल, बॉबी देओल और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। शो को दर्शकों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिली और आर्यन के निर्देशन की भी खूब चर्चा हुई।
फिल्ममेकिंग को लेकर क्या बोले आर्यन?
इंटरव्यू में आर्यन ने अपनी क्रिएटिव सोच और फिल्ममेकिंग के अंदाज पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी खासियत किसी आइडिया को कागज पर उतारने से लेकर उसे पर्दे पर उतारने तक की प्रक्रिया को पूरा करना है। आर्यन का मानना है कि कहानी को किस तरह अलग अंदाज में पेश किया जाए और उसमें नया ट्विस्ट कैसे जोड़ा जाए, यही असली फिल्ममेकिंग है।
दूसरे सीजन पर भी चल रहा काम
आर्यन खान ने अपनी चर्चित सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के दूसरे सीजन को लेकर भी संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि कहानी वही रहेगी, लेकिन उसे नए अंदाज और नए ट्विस्ट के साथ पेश करना जरूरी होगा। फिलहाल वह इसके अगले सीजन पर काम कर रहे हैं।
वहीं, शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। ऐसे में पिता की विरासत के बीच आर्यन अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।






