Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'काजी तौकीर अपनी हद पार कर रहे हैं', मनीष गोयल की पत्नी पूनम का सिंगर पर फूटा गुस्सा, फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की नाइट आउट की 5 तस्वीरें वायरल, शाइना NC ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखी दिल छू लेने वाली बातें!
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की नाइट आउट की 5 तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस की नजरें कपल पर टिक गई हैं। वहीं, शाइना NC ने ऐश्वर्या राय की तारीफ में एक खास पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के व्यक्तित्व, खूबसूरती और उनके प्रति सम्मान को लेकर दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.28संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 3 मिनट

ऐश्वर्या-अभिषेक की नाइट आउट की 5 तस्वीरें वायरल, शाइना NC ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखीं खास बातें!

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की नाइट आउट की 5 तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस की नजरें कपल पर टिक गई हैं। वहीं, शाइना NC ने ऐश्वर्या राय की तारीफ में एक खास पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के व्यक्तित्व, खूबसूरती और उनके प्रति सम्मान को लेकर दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं।

SA
द्वाराShaikh Almina28 नवंबर 2026 को 11:22 am बजे
3 मिनट का पठन
साझा करें

ऐश्वर्या-अभिषेक की नाइट आउट की 5 तस्वीरें वायरल, शाइना NC ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखीं खास बातें!

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार दोनों की साथ में नजर आईं पांच तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है। इन तस्वीरों को फैशन डिजाइनर और राजनेता शाइना NC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात यह है कि तस्वीरों के साथ शाइना ने ऐश्वर्या के लिए ऐसा भावुक और प्यार भरा संदेश लिखा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

मरून आउटफिट में दिखा ऐश्वर्या-अभिषेक का शानदार अंदाज

शाइना NC की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने आउटफिट्स को भी शानदार तरीके से मैच किया हुआ है। ऐश्वर्या ने बारीक कढ़ाई वाला खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना, जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट जूलरी और अपने सिग्नेचर हेयरस्टाइल से लुक को पूरा किया। वहीं, अभिषेक गहरे मैजेंटा रंग के प्रिंटेड कुर्ते और सफेद ट्राउजर में नजर आए। दोनों के चेहरे पर प्यारी मुस्कान दिखाई दे रही है।

ऐश्वर्या के साथ 35 साल पुरानी दोस्ती का किया जिक्र

इन तस्वीरों से भी ज्यादा ध्यान शाइना NC के लंबे कैप्शन ने खींचा। उन्होंने ऐश्वर्या के साथ अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को याद करते हुए बताया कि कुछ रिश्तों को बनाए रखने के लिए लगातार संपर्क में रहना जरूरी नहीं होता, बल्कि उनमें भरोसा होना सबसे ज्यादा मायने रखता है।

शाइना ने बताया कि जब उन्होंने महज 18 साल की उम्र में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया था, उसी दौरान ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। आज करीब 35 साल बाद भी दोनों की दोस्ती में वही पुराना अपनापन बरकरार है। उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ समय बिताने को शानदार अनुभव बताया।

संघर्ष के दिनों में भी ऐश्वर्या ने दिया था साथ

शाइना ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए उनके पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या ने उनके डिजाइन किए हुए साड़ी पहने हैं और उनके सामाजिक कार्यों, खासकर कैंसर मरीजों की मदद करने वाली पहलों को भी समर्थन दिया है। शाइना के मुताबिक, जब वह फैशन की दुनिया में संघर्ष कर रही थीं, तब भी ऐश्वर्या उनके साथ खड़ी रही थीं।

उन्होंने यह भी लिखा कि पुरानी दोस्ती की सबसे खूबसूरत बात उसका आराम और अपनापन है। महीनों या सालों बाद मिलने पर भी ऐसा लगता है जैसे कल ही मुलाकात हुई हो।

कपल की तस्वीरों ने फिर खींचा फैंस का ध्यान

गौरतलब है कि हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी साथ नजर आए थे। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर एंट्री की थी और उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब शाइना NC की नई पोस्ट ने एक बार फिर इस कपल को चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के खूबसूरत अंदाज और उनकी साथ मौजूदगी की तारीफ कर रहे हैं।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

सामंथा के बेटे देव के जन्म से पहले क्या हुआ था? 9 दिन बाद राज निदिमोरू की आंटी ने खोले कई बड़े राज!

सामंथा के बेटे देव के जन्म से पहले क्या हुआ था? 9 दिन बाद राज निदिमोरू की आंटी ने खोले कई बड़े राज!

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद भी शोभिनव सत्य को नहीं मिला काम, शाहरुख खान से कर दी अपनी तुलना!

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद भी शोभिनव सत्य को नहीं मिला काम, शाहरुख खान से कर दी अपनी तुलना!

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा की एंट्री, स्टेज पर बुलाकर लुटाया प्यार, भीड़ में दिखीं करिश्मा कपूर!

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा की एंट्री, स्टेज पर बुलाकर लुटाया प्यार, भीड़ में दिखीं करिश्मा कपूर!

'बिग बॉस 20' से बाहर आते ही मनीष गोयल ने सबसे पहले की काजी की पत्नी से बात, बताया- कैसा है उनका स्वभाव!

'बिग बॉस 20' से बाहर आते ही मनीष गोयल ने सबसे पहले की काजी की पत्नी से बात, बताया- कैसा है उनका स्वभाव!

शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, 15 साल बाद 'डैडी कूल' से फिर जमी जोड़ी की केमिस्ट्री!

शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, 15 साल बाद 'डैडी कूल' से फिर जमी जोड़ी की केमिस्ट्री!

इम्तियाज अली ने 'तमाशा' की नाकामी से लिया बड़ा सबक, 'मैं वापस आऊंगा' में नहीं दोहराएंगे पुरानी गलती!

इम्तियाज अली ने 'तमाशा' की नाकामी से लिया बड़ा सबक, 'मैं वापस आऊंगा' में नहीं दोहराएंगे पुरानी गलती!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01'हनुमान अंश' की सफलता के बाद भी शोभिनव सत्य को नहीं मिला काम, शाहरुख खान से कर दी अपनी तुलना!
  2. 02दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा की एंट्री, स्टेज पर बुलाकर लुटाया प्यार, भीड़ में दिखीं करिश्मा कपूर!
  3. 03'बिग बॉस 20' से बाहर आते ही मनीष गोयल ने सबसे पहले की काजी की पत्नी से बात, बताया- कैसा है उनका स्वभाव!
  4. 04शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, 15 साल बाद 'डैडी कूल' से फिर जमी जोड़ी की केमिस्ट्री!
  5. 05इम्तियाज अली ने 'तमाशा' की नाकामी से लिया बड़ा सबक, 'मैं वापस आऊंगा' में नहीं दोहराएंगे पुरानी गलती!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement