काफी विवाद के बाद आखिरकार शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वालीं अदा शर्मा (Adah Sharma) ने ‘द केरल स्टोरी’ में एक मुस्लिम लड़की फातिमा का किरदार निभाया है।

‘द केरल स्टोरी’ केरल की लड़कियों को धार्मिक झांसे में लेकर ISIS जैसे भयानक आतंकी संगठन से जोड़ने की कहानी बताने का दावा करती है। फिल्म मेकर सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ काफी विवादों से गुजरी है और अब भी फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर चर्चा इसलिए तेज हो गई क्योंकि समाज का एक वर्ग इसे प्रोपगेंडा बता रहा है और दूसरा वर्ग हकीकत।

हाल ही में इस फिल्म को बार-बार इसे प्रोपगेंडा बताने वालों को फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अदा शर्मा ने फिल्म को लेकर विरोध करने वाले लोगों को एक ट्वीट के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, ‘वह लोग जो द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, उन लोगों का इंडियन विक्टिम्स के कुछ टेस्टिमोनियल देखने के बाद भी कहना है कि ऐसे कोई इंसिडेंट नहीं हुए,,, उनसे मेरी गुजारिश है, ISIS और Brides जैसे शब्दों को गूगल करें… शायद कुछ व्हाइट गर्ल्स की कहानी मिल जाए जो आपको यह महसूस कर आएगी हमारी इंडियन मूवी सच्ची है।’

बता दें फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर तब विवाद तब शुरू हुआ, जब ‘द केरल स्टोरी’ के टीजर-ट्रेलर में एक तरफ कहा गया कि फिल्म इस घटना से गुजरने वाली लड़कियों की कहानी है। साथ ही ये भी दावा किया गया कि, केरल में हजारों लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। राज्य की करीब 32 हजार लड़कियां लापता हो गईं, और बाद में आतंकवादी ग्रुप ISIS में शामिल हो गईं। इसी के बाद फिल्म को लेकर काफी बहस शुरू हो गई, और कहा गया कि यह एक प्रोपेगेंडा फिल्म है।





