Hindi Behind Talkies
होम
बिग बॉस

बिग बॉस

ताज़ा
'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

'स्काउट-लव का रिश्ता बेहूदा और वाहियात', पवित्रा पुनिया के बाद गेमर के दोस्त ने खोली बाल मुंडवाने की पूरी कहानी!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार दिया धोखा’, अब खुद को सता रहा डर, स्काउट OP को ज्ञान देने पर हुए ट्रोल!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘भाड़ में जाएं सब’, माही विज का छलका दर्द, बिग बॉस 20 के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस, रोते हुए कही ये बात!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘इस उम्र में सिर्फ मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने बच्चे को लेकर बिग बॉस 20 में किया बड़ा खुलासा!

‘काजी के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला’, CM बोले- जरूर करूंगा वोट, ‘फेम गुरुकुल’ से है पुराना नाता!

‘काजी के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला’, CM बोले- जरूर करूंगा वोट, ‘फेम गुरुकुल’ से है पुराना नाता!

बॉलीवुड खबरें
बॉक्स ऑफिसइंटरव्यू
cricket

cricket

  • IPL
मनोरंजन समाचार
Featured
  • राशिफल
  • Inspirational Stories
  • मूवी रिव्यू
  • टीवी खबरें
Hindi Behind Talkies
  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact
© 2026 Hindi Behind Talkies. All rights reserved.
छठ पूजा में डूबीं तमन्ना भाटिया, जुहू चौपाटी पर पहुंचकर हुईं भावुक, बोलीं- खुद को मानती हूं बेहद लकी!
जुहू चौपाटी पर छठ पूजा के पावन अवसर पर तमन्ना भाटिया भी श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आईं। पर्व में शामिल होकर एक्ट्रेस ने खुद को खुशकिस्मत बताया। उन्होंने पहले पटना जाकर छठ पूजा देखने की इच्छा भी जाहिर की थी। Photo: Hindi Behind Talkies
मुखपृष्ठ/मनोरंजन समाचार2026.11.16संस्करण · HI
मनोरंजन समाचारपढ़ने का समय · 2 मिनट

जुहू चौपाटी पर छठ पूजा में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- खुद को मानती हूं बेहद खुशनसीब!

जुहू चौपाटी पर छठ पूजा के पावन अवसर पर तमन्ना भाटिया भी श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आईं। पर्व में शामिल होकर एक्ट्रेस ने खुद को खुशकिस्मत बताया। उन्होंने पहले पटना जाकर छठ पूजा देखने की इच्छा भी जाहिर की थी।

SA
द्वाराShaikh Almina16 नवंबर 2026 को 11:23 am बजे
2 मिनट का पठन
साझा करें

जुहू चौपाटी पर छठ पूजा में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- खुद को मानती हूं बेहद खुशनसीब!

छठ महापर्व की रौनक इन दिनों मुंबई में भी देखने को मिल रही है। इस पावन मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी जुहू चौपाटी पर आयोजित छठ पूजा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पर्व के प्रति अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया। तमन्ना ने बताया कि इस खास आयोजन का हिस्सा बनकर वह खुद को बेहद खुशनसीब महसूस कर रही हैं।

पटना में छठ पूजा देखने की थी ख्वाहिश

तमन्ना ने इस मौके पर अपनी पुरानी इच्छा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह पटना गई थीं, जहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया था। उस वक्त उनके मन में छठ पूजा को करीब से देखने की इच्छा जागी थी। वह चाहती थीं कि एक बार पटना जाकर इस महापर्व की भव्यता और श्रद्धा को अपनी आंखों से देखें। हालांकि, उन्हें लग रहा था कि शायद यह इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मुंबई में आयोजित छठ पूजा में शामिल होने का न्योता मिलने के बाद उनकी यह ख्वाहिश काफी हद तक पूरी हो गई। तमन्ना ने कहा कि अपने ही शहर में इतने सारे श्रद्धालुओं के साथ इस पर्व को मनाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

'छठी मैया' गाने से जुड़ा है खास रिश्ता

दरअसल, तमन्ना भाटिया हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आई थीं। फिल्म में छठ पूजा पर आधारित 'छठी मैया' गाने में उन्होंने हिस्सा लिया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसे विशाल मिश्रा ने गाया है और कौशल किशोर ने इसके बोल लिखे हैं।

तमन्ना ने बताया कि गाने की शूटिंग से पहले उन्होंने छठ पूजा की परंपराओं, रीति-रिवाजों और इसके धार्मिक महत्व को समझने के लिए काफी समय बिताया था। बिहार और पटना में इस पर्व को किस तरह मनाया जाता है, यह जानकर वह काफी प्रभावित हुई थीं।

एक्ट्रेस ने कहा कि छठी मैया के साथ उनका जो भावनात्मक जुड़ाव बना है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने श्रद्धालुओं के प्यार के लिए आभार जताया और छठी मैया का आशीर्वाद मांगा।

तमन्ना की इस मौजूदगी ने छठ पूजा के जश्न को और खास बना दिया। सोशल मीडिया पर भी उनके इस अंदाज की चर्चा हो रही है। वहीं, उनका 'छठी मैया' गाना एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

लेखक परिचय
SA
Shaikh Almina
पढ़ना जारी रखें

आपके समय के लायक खबरें

अमिताभ बच्चन पर मंडराया खतरा? गोल्डी ढिल्लों की धमकी में अभिषेक बच्चन का भी जिक्र!

अमिताभ बच्चन पर मंडराया खतरा? गोल्डी ढिल्लों की धमकी में अभिषेक बच्चन का भी जिक्र!

'जय छठी मैया!' गुरमीत चौधरी ने मां संग की छठ पूजा, ठेकुआ बनाने से अर्घ्य देने तक, देखें 16 तस्वीरें

'जय छठी मैया!' गुरमीत चौधरी ने मां संग की छठ पूजा, ठेकुआ बनाने से अर्घ्य देने तक, देखें 16 तस्वीरें

रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी की मांग में भरा सिंदूर, गुपचुप रचाई शादी!

रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी की मांग में भरा सिंदूर, गुपचुप रचाई शादी!

छठ करते ही ट्रोल हुईं हिमांशी खुराना, मांग में सिंदूर देख भड़के लोग, बोले- शादी नहीं की तो ये दिखावा क्यों?

छठ करते ही ट्रोल हुईं हिमांशी खुराना, मांग में सिंदूर देख भड़के लोग, बोले- शादी नहीं की तो ये दिखावा क्यों?

BB20: सलमान खान ने लव गिल को लगाई फटकार, घरवालों ने भी घेरा! 'भाई-बहन की प्रेम कहानी' पर बाहर भी मचा बवाल

BB20: सलमान खान ने लव गिल को लगाई फटकार, घरवालों ने भी घेरा! 'भाई-बहन की प्रेम कहानी' पर बाहर भी मचा बवाल

Chhath Puja Special: शारदा सिन्हा का वो अमर गीत, जिसे सुन आज भी नम हो जाती हैं आंखें, 40 साल पुराना है इसका इतिहास!

Chhath Puja Special: शारदा सिन्हा का वो अमर गीत, जिसे सुन आज भी नम हो जाती हैं आंखें, 40 साल पुराना है इसका इतिहास!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

  1. 01छठ करते ही ट्रोल हुईं हिमांशी खुराना, मांग में सिंदूर देख भड़के लोग, बोले- शादी नहीं की तो ये दिखावा क्यों?
  2. 02'जय छठी मैया!' गुरमीत चौधरी ने मां संग की छठ पूजा, ठेकुआ बनाने से अर्घ्य देने तक, देखें 16 तस्वीरें
  3. 03रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी की मांग में भरा सिंदूर, गुपचुप रचाई शादी!
  4. 04BB20: सलमान खान ने लव गिल को लगाई फटकार, घरवालों ने भी घेरा! 'भाई-बहन की प्रेम कहानी' पर बाहर भी मचा बवाल
  5. 05Chhath Puja Special: शारदा सिन्हा का वो अमर गीत, जिसे सुन आज भी नम हो जाती हैं आंखें, 40 साल पुराना है इसका इतिहास!
Daily Briefing
सुबह की सुर्खियाँ — सीधे आपके इनबॉक्स में।
Subscribe
Advertisement