आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। रोहित शर्मा के पास एक और बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। हिटमैन पांच रन बनाते ही सुरेश रैना को खास मामले में पीछे छोड़ देंगे। आरसीबी के खिलाफ रोहित ने 38 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी।
Rohit Sharma New Record: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2024 में अब तक अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। 5 मैचों में हिटमैन 167.74 के स्ट्राइक रेट से 156 रन ठोक चुके हैं। रोहित मुंबई इंडियंस को दमदार शुरुआत देने में सफल रहे हैं। रोहित से टीम मैनेजमेंट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी धांसू प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। मुंबई के पूर्व कप्तान महज पांच रन बनाते ही सुरेश रैना के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देंगे।
Rohit Sharma scores in IPL 2024 till now
— MI Fans Army™ (@MIFansArmy) April 14, 2024
• 43(29) SR – 148.28
• 26(12) SR – 216.67
• 0(1) SR – N/A
• 49 (27) SR – 181.48
• 38 (24) SR – 158.34 pic.twitter.com/N9Ww1ZCWYp
रोहित के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि
दरअसल, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) के बीच खेले गए मैचों में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हिटमैन आईपीएल के ‘एल क्लासिको’ कही जाने वाली भिड़ंत में 732 रन ठोक चुके हैं। रोहित से इस लिस्ट में आगे सिर्फ सुरेश रैना हैं।
Rohit Sharma needs 5 more runs to become the leading run-getter in MI vs CSK history.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 14, 2024
– The Hitman of cricket. 🫡 pic.twitter.com/AEeCxPAdPh
रैना ने चेन्नई-मुंबई के बीच खेले गए मैचों में 736 रन जड़े हैं। यानी अगर वानखेड़े के मैदान पर रोहित 5 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह रैना को पीछे छोड़ देंगे। रोहित एल क्लासिको में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
आरसीबी के खिलाफ खेली थी धांसू पारी
रोहित शर्मा का बल्ला आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जमकर बोला था। हिटमैन ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए थे। ईशान किशन के साथ मिलकर रोहत ने मुंबई इंडियंस को तूफानी शुरुआत दी थी, जिसके दम पर मुंबई ने 197 रन के लक्ष्य को सिर्फ 15.3 ओवर में हासिल कर लिया था।
चेन्नई से होगी भिड़ंत

मुंबई इंडियंस की गाड़ी जीत की पटरी पर लौट चुकी है। शुरुआती तीन मैचों में हार झेलने के बाद मुंबई ने पहले दिल्ली और फिर आरसीबी को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से पीटा। मुंबई की अगली भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होनी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 14 अप्रैल को वानखेड़े में खेला जाएगा।





