Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) पर्दे पर कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. वहीं शाहिद ने 2003 में रिलीज हुई फिल्म इश्क विश्क के बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके बाद शाहिद ने हैदर, कमीने, कबीर सिंह, जब वी मेट और उड़ता पंजाब जैसी कई फिल्मों में लीड रोल अदा किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने करियर के दौरान शाहिद ने कई ब्लॉक बस्टर फिल्में करने से इंकार कर दिया था. जिनमें से एक आमिर खान स्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ भी है.
दरअसल शाहिद के बॉलीवुड में डेब्यू करने के ठीक तीन साल बाद 2006 में फिल्म ‘रंग दे बसंती’ रिलीज हुई थी. राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी. मगर 2019 में शाहिद कपूर ने फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था.

एक चैट शो में अपने करियर पर बात करते हुए शाहिद ने बताया कि, शाहिद को ‘रंग दे बसंती’ में सिद्धार्थ का रोल निभाने का ऑफिर मिला था. मगर 2006 में मिले इस ऑफर को शाहिद ने रिजेक्ट कर दिया था. शाहिद ने कहा कि, मुझे इस बात का पछतावा है. फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैं रोने लगा था. मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी. लेकिन दुर्भाग्यवश मैंने फिल्म को ना कह दिया था. जिसका मुझे आज भी बहुत अफसोस है.
ये भी पढ़ें – सलमान को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर कंगना ने दी टेंशन फ्री रहने की नसीहत, कहा- देश सुरक्षित हाथों में है
शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में शाहिद की फेमस वेब सीरीज ‘फर्जी’ ओटीटी पर जमकर सूर्खियां बटोर रही है. बड़े पर्दे के बाद शाहिद ने फर्जी से पहली बार ओटीटी पर डेब्यू किया है. वहीं शाहिद स्टारर ‘फर्जी’ सीरीज सुपर डुपर हिट साबित हुई है. ऐसे में कई लोग जल्दी ही ‘फर्जी 2’ बनाने की भी मांग कर रहे हैं. वहीं शाहिद जल्दी ही कृति सेनन के साथ फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में लीड रोल निभाते नजर आएंगे.





