Govinda: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के नाम से हर शख्स वाकिफ है. तमिल सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की गलियों तक थलाइवा के लाखों दिवाने हैं. वहीं रजनीकांत के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में अगर कोई बड़ा अभिनेता रजनीकांत को पहचानने से मना कर दे, तो इससे ज्यादा हैरानी की बात भला क्या हो सकती है. ऐसा ही कुछ हुआ जब 1991 में फिल्म हम के सेट पर जब थलाइवा अचानक से गोविंदा (Govinda) के सामने आ गए और गोविंदा ने उन्हें बिल्कुल नहीं पहचाना. इस बात का खुलासा खुद गोविंदा ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम’ तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म का गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे…’ को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं. वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन, गोविंदा और रजनीकांत ने लीड रोल अदा किया था. जहां एक तरफ फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई. तो वहीं फिल्म के कलाकारों ने भी जमकर तालियां बटोरी थीं. ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने फिल्म के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था.
गोविंदा ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग शुरु होने के बाद रजनीकांत अचानक मेरे सामने आकर खड़े हो गए. उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया. मगर मैंने उन्हे नहीं पहचाना. जिसका कारण उनकी बड़ी दाढी थी. उनका चेहरा दाढ़ी में पूरी तरह से छुपा हुआ था. लिहाजा मैंने एक अंजान शख्स समझकर उनसे हाथ मिलाया और वहां से चला गया. मेरे इस बर्ताव को देखकर वो भी हैरान थे.

गेविंदा कहते हैं कि, कुछ देर बाद मेरी नजर उनपर पड़ी. तो उनकी स्टाइल और हाव-भाव से मुझे कुछ जाना पहचाना सा आभास हो रहा था. हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने मुझे चीची कहकर बुलाया. चीची मेरा निकनेम था. जो सिर्फ कुछ खास लोगों को ही पता था. ऐसे में ये नाम सुनने के बाद मुझसे नहीं रहा गया और मैं उनसे पूछ बैठा कि, ‘आप कौन हैं?’ मेरा सवाल सुनने के बाद वो शॉक हो गए. फिर उनका एक्सप्रेशन देखकर मुझे समझ आया कि ये तो रजनीकांत हैं. मैंने फौरन उन्हें गले लगाते हुए कहा, अरे रजनी सर आप. जिसके बाद हम दोनों खूब हंसे थे.
बता दें कि, फिल्म हम की सफलता के बाद ही अमिताभ बच्चन और गोविंदा को बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर मूवी बड़े मियां छोटे मियां ऑफर हुई थी. जिसके बाद ये जोड़ी दर्शकों की फेवरेट बन गई थी.
ये भी पढ़ें – करन अर्जुन के सेट पर शाहरुख और सलमान ने किया था ये भयानक प्रैंक, सेट पर मौजूद लोगों के उड़ गए थे होश





