फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत ही कम डायरेक्टर प्रोड्यूसर होते है, जिनकी बहुत ही कम फिल्में रिलीज होती है लेकिन यह फिल्में सुपरहिट होती है। कुछ ऐसे ही बाॅलीवुड के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, जिन्होंने बहुत ही कम फिल्में बनाई है। लेकिन वह सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। आईये जानते है उनकी कहानी के बारे में।
एडिटर के तौर पर की शुरुआत
साल 2000 में आई फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ से अपने करियर की शुरुआत बतौर फिल्म एडिटर करने वाले राजकुमार हिरानी का सिनेमा इंडस्ट्री में असली सफर साल 2003 से शुरू हुआ था। इस साल उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ आई। संजय दत्त और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। राजकुमार हिरानी पहली ही फिल्म से छा गए थे, जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले थे।

अपनी इस फिल्म में राजकुमार हिरानी ने दर्शकों को इतनी पॉजिटिविटी दिखाई कि लोगों का देखने का नजरिया ही बदल गया था। खास बात यह थी कि राजकुमार हिरानी को अपना काम खत्म करने या फिर नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की जरा भी जल्दी नहीं रहती थी। वह हमेशा अपनी फिल्मों को अपने नजरिए की तरह से पर्दे पर उतारने के लिए भरपूर समय लेते थे।
अब तक बनाई केवल 5 फिल्में
पहली फिल्म हिट होने के पूरे तीन साल बाद 2006 में राजकुमार हिरानी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का अगला पार्ट ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ लेकर आए। एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी आई, और राजकुमार हिरानी ने फिर से जबरदस्त कामयाबी हासिल की। यह फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से भी बहुत ज्यादा हिट हुई। इन फिल्मों की दीवानगी का आलम यह है कि लोग आज भी इसकी तीसरी कड़ी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद राजकुमार हिरानी तीन साल बाद लौटे और साल 2009 में फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ लेकर आए। इस फिल्म को हिन्दी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है।
फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े और समीक्षकों ने भी खूब सराहा।’थ्री इडियट्स’ के बाद राजकुमार हिरानी ने अपने चाहने वालों को लंबा इंतजार कराया। निर्माता-निर्देशक पूरे पांच साल के बाद 2014 में अपनी एक नई और लोगों की सोच से परे फिल्म ‘पीके’ लेकर आए। फिल्म ने कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए। इसके बाद संजू आयी थी। अब डंकी आने वाली है।



