Diwali 2023: दीवाली के त्योहार की रौनक हर जगह दिखाई दे रही है। इस खास त्योहार पर आम लोगों से लेकर मनोरंजन जगत के सितारे भी खुशी से झूम उठते हैं और धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने दिवाली पर धूम मचाने की तैयारी कर ली है।
इस मौके पर वे एक से एक स्टाइलिश लुक्स अपनाते हुए दिवाली के जश्न में शामिल हो रहे हैं। एक ओर अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती से पार्टियों में चार चांद लगा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता भी अपने डैशिंग लुक से दिवाली पार्टी की जान बने हुए हैं। ऐसे में कई सितारों ने फैंस के साथ अपना दीवाली लुक साझा किया है। चलिए देखते हैं इन सितारों का स्टाइलिश लुक…
विक्की कौशल
विक्की कौशल भी दिवाली पर हैंडसम लुक में नजर आए। विक्की ने पीले रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता चुना। बढ़ी हुई दाढ़ी और बिखरे बाल के साथ विक्की डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। कुर्ते के साथ विक्की ने सफेद रंग के पायजामे से अपना लुक पूरा किया।
रकुल प्रीत
रकुल प्रीत भी अपने दीवाली लुक से फैंस का दिल धड़काती हुई नजर आईं। अभिनेत्री के इस लुक को देख फैंस दीवाने हो गए। रकुल ने लाल रंग के शिमरी ड्रेस में अपने तस्वीरें साझा कीं। ऑफ शोल्डर लुक में रकुल बोल्ड पोज देती नजर आईं। खुले बालों और गले में नेकलेस के साथ रकुल ने अपना लुक पूरा किया।
https://www.instagram.com/p/Czfmc9iPQjU/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने फैंस के साथ अपना दीवाली लुक साझा किया है। वे ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ लाइट पिंक कलर का शिमरी लहंगा पहना है। खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ अनन्या ने अपना लुक पूरा किया।
https://www.instagram.com/p/CzgC74BNlRL/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने दीवाली पार्टी की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। व्हाइट बॉडीकॉन गाउन में माधुरी ने ग्लैमरस लुक अपनाया। वे अपने पति राम नेने के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं। इस तस्वीर में माधुरी के साथ विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।
https://www.instagram.com/p/CzgAQWbL7if/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी फैंस के साथ अपना दिवाली लुक साझा किया। उन्होंने अपनी प्यारी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में अर्जुन काले रंग का चमकीला कुर्ता पहने नजर आए। सेट बालों के साथ हाथों में घड़ी पहने हुए अर्जुन ने एक से एक धांसू लुक दिए।

जाह्नवी कपूर
जान्हवी कपूर ने फैंस के साथ बड़े उत्साह के साथ अपना दीवाली लुक साझा किया। नीले रंग की चमकीली साड़ी में जान्हवी बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। खुले बालों और डार्क मेकअप के साथ जान्हवी ने अपना लुक पूरा किया। तस्वीरें साझा करते हुए जान्हवी ने लिखा कि वह इन तस्वीरों को साझा करते हुए उत्साहित हैं, क्योंकि उन्होंने खुद अपना मेकअप किया है।

कृति सेनन

कृति सेनन ने दिवाली पर बेहद ही खूबसूरत लुक फैंस के साथ साझा किया। वे ब्लैक और गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद प्यारी नजर आईं। बैकलेस ब्लाउज के साथ कृति ने अपना बोल्ड ट्रेडिशनल लुक साझा किया। लहंगे के साथ कृति ने हैवी ज्वेलरी पहनी और डार्क मेकअप किया। अगल-अलग किलर पोज देते हुए कृति ने फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें साझा कीं।





