
आईपीएल 2024 का दूसरा मैच आज 23 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइये मैच से पहले जानते हैं पिच और मौसम का हाल।
PBKS vs DC Pitch Report and Weather Update: आईपीएल 2024 के तहत आज 23 मार्च को पहला डबल हेडर खेला जाएगा। आज का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स को अपनी जीत की तलाश होगी तो शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स अपने घर में जीत के इरादे से उतरेगी।
इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे। आइये मैच से पहले जानते हैं पिच के साथ चंडीगढ़ के मौसम का हाल।
Welcome to Mullanpur, the new home of @PunjabKingsIPL 🏟️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2024
Hear from #PBKS skipper @SDhawan25 who can't wait to get going at the new venue ahead of #PBKSvDC today 😁👌 #TATAIPL pic.twitter.com/cPJ1YL07sY
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल मुकाबला नही हुआ है। आईपीएल 2024 में यहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने इस मैदान को इस साल अपना होम ग्राउंड बनाया है। यहां अभी तक घरेलू मुकाबले ही खेले गए हैं।
चंडीगढ़ के इस स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां की धीमी पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं है। अगर गेंदबाज लाइन-लेंथ पर कंट्रोल रखे तो बल्लेबाजों को काफी मुश्किल होगा। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का मुकाबला लो स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा रही है।
Ready to 𝐑𝐎𝐀𝐑 in Mullanpur! 🦁🏟️#SherSquad, hope to see you there for our season opener. 💪🏻#SaddaPunjab #PunjabKings #JazbaHaiPunjabi #TATAIPL2024 #PBKSvDC pic.twitter.com/0UspU3aLwl
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 23, 2024
चंडीगढ़ के मौसम का हाल
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज शनिवार को खेले जाने मुकाबले के दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं हैं। चंडीगढ़ में मैच के दौरान तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में दर्शकों को पूरे मैच का लुत्फ उठाने को मिलेगा।




