
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार और सोनू निगम समेत चार बॉलीवुड स्टार परफोर्मेंस देंगे। अक्षय कुमार जहां खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे तो सोनू निगम अपने सुरों से समां बांधेंगे।
IPL 2024 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज आज 22 मार्च को गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मुकाबले से होगा। इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की ओपनिंग सेरेमनी होगी। जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम और एआर रहमान अपनी परफोर्मेंस देंगे। अक्षय कुमार जहां खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे तो सोनू निगम अपने सुरों से समां बांधेंगे। इस ओपनिंग सेरेमनी का आप लाइव देख सकेंगे। आइये जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी डिटेल्स।
बीसीसीआई ने चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम शानदार ओपनिंग सेरेमनी के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सीएसके और आरसीबी के मैच से पहले शाम को 6:30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। इस दौरान बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्टेडियम लेजर लाइट शो भी आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रध्वज के साथ ऊपर से एंट्री मारेंगे अक्षय
The stage is set, the lights are bright, and the stars are ready to shine at the #TATAIPL 2024 Opening Ceremony! 🎉🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) March 20, 2024
Get ready for an unforgettable fusion of cricket and entertainment ft. a stellar lineup! ✨
🗓22nd March
⏰6:30 PM onwards pic.twitter.com/7POPthFITx
स्टेडियम में अक्षय कुमार खतरनाक स्टंट करेंगे। वह भारत के राष्ट्रध्वज के साथ तार से लटकते हुए ऊपर से एंट्री मारेंगे। इसके बाद अक्षय कुमार आईपीएल की उपलब्धियों के बारे में बात कहेंगे। वहीं, सोनू निगम और एआर रहमान अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जबकि टाइगर श्रॉफ बाइक से एंट्री मारते हुए डांस करेंगे।
First time ever,
— M A 𝕏 A L U 🗡️ (@YourMasalu) March 22, 2024
South people are going to see REAL RAW LIVE Action 🤯 #IPLOpeningCeremony
Power of #AkshayKumar 💥
#BadeMiyanChoteMiyan pic.twitter.com/owRzCaTUqT
डीजे एक्सवेल मैच के बीच करेंगे परफॉर्म
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच की एक पारी बाद डीजे एक्सवेल परफॉर्म करेंगे। इस दौरान एमए चिदम्बरम स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को बंद कर दिया जाएगा और फिर स्टेडियम में लेजर लाइट शो होगा।
We're all set to witness Thala at this lightening Cheapuk!#IPLOpeningCeremonypic.twitter.com/BQOFdCySz2
— Hustler (@HustlerCSK) March 22, 2024
आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच के धमाकेदार होने की उम्मीद है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से लोहा लेगी। कागज पर आरसीबी काफी संतुलित दिखाई दे रही। वहीं, चेन्नई का गेंदबाजी अटैक थोड़ा कमजोर दिख रहा। डेवोन कॉनवे और मथिशा पथिराना की चोट ने भी सीएसके की टेंशन बढ़ाई है।



